Breaking News
राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए शासन ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
आशीष ध्यानी बने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, कहा पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता
पेरिस ओलंपिक के बाद राष्ट्रीय खेलों में ई वेस्ट का बेहतर उपयोग होगा
भाजपा को झुग्गी वालों से प्यार नहीं, वो अमीरों की पार्टी है – अरविंद केजरीवाल
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपने साथी श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ पहुंचे सलमान खान के ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर
नये साल में भी शराबियों के लिए जारी है पुलिस की बस सेवा
‘श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा’ समिति ने डॉ. धन सिंह रावत को किया सम्मानित
जर्मनी के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने मुख्यमंत्री धामी से की भेट
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन 

मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पूजा- अर्चना कर नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अपने शासकीय आवास पर विशेष पूजा अर्चना कर सभी के मंगल की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सुख सुख समृद्धि की भी कामना की। उन्होंने सभी को हिन्दू नववर्ष की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिन शक्ति की साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। यह त्योहार लोगों को आध्यात्मिक रूप से जागृत करने और उन्हें देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने नव संवत्सर में नए संकल्प के साथ राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर पर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा सभी का कल्याण करने की प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां के नौ रूपों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top