Breaking News
चारधाम यात्रा – सात दिन में 12.48 लाख पहुंची पंजीकरण की संख्या
मुख्यमंत्री धामी ने हिन्दू नव वर्ष महोत्सव में लिया हिस्सा
उत्तराखंड में सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं- डॉ धन सिंह रावत
कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति ने थामा बीजेपी का दामन
चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं- डा. धन सिंह रावत
दार्जिलिंग की उपेक्षा कर रही है ममता – कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान
जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज को अस्पताल से जल्द मिलेगी छुट्टी

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से मिले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र

चिकित्सकों ने कहा, स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के स्वास्थ्य का हाल लिया। कुछ दिनों से स्वामी रामभद्राचार्य अस्वस्थ चल रहे हैं और बीते शनिवार उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका सघन जांच एवं उपचार किया जा रहा है।

पूर्व सीएम ने उपचार कर रहे डॉक्टर्स की टीम ( डॉ. लवकुश, डॉ. सुधीर और डॉ. अमर पाल) से स्वामी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और शीघ्र ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की प्रसन्नता की बात है कि राम जी की कृपा से स्वामी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों धार्मिक और आध्यात्मिक ग्रंथों की रचना करने वाले और हमारे राष्ट्र की धरोहर पूज्य स्वामी शीघ्र स्वस्थ होकर लौटें और राममय भारत का पुनः मार्गदर्शन करें ऐसी हम सब कामना करते हैं।

इस अवसर पर निवर्तमान मेयर देहरादून सुनील उनियाल (गामा), अस्पताल प्रशासन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top