Friday, July 31, 2026
National

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस के पास आई कॉल

नई दिल्ली, एक शख्श ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में देर रात दिल्ली पुलिस को कॉल आया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मानसिक रूप से विक्षिप्त 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी।

कथित तौर पर पुलिस को देर रात 12.05 बजे के आसपास धमकी के बारे में एक फोन कॉल आया। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति को मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण गिरफ्तार नहीं किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *