Friday, July 31, 2026
National

दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी

दिल्ली।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों ने उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। ऋतु खंडूड़ी की ओर से मुलाकात के बाद बयान जारी किया गया। उन्होंने बयान में बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुछ दिन पूर्व सम्पन्न हुए विधानसभा के बजट सत्र के संचालन और कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। सफल संचालन के लिए उन्हें बधाई दी।इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर भी बातचीत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *