Friday, July 31, 2026
Uttarakhand

क्रिकेटर विराट कोहली परिवार संग पहुंचे ऋषिकेश,ये है कारण

ऋषिकेश।सोमवार सुबह विराट कोहली परिवार के साथ ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में पहुंचे। उनके पहुंचने की किसी को खबर नहीं लगी। शाम को विराट , अनुष्का शर्मा और सरोज कोहली ने दयानंद आश्रम पहुंचकर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद का आशीर्वाद लिया।

विराट और अनुष्का शर्मा के फैंस को जैसे ही उनके ऋषिकेश आने की सूचना मिली तो उनकी भीड़ आश्रम के आसपास लग गई।बता दें कि बीते दिनों विराट और अनुष्का उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल में स्थित नीम करौली कैंची धाम पहुंचे थे।यहां उन्होंने काफी वक्त बिताया था और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की थी।

बता दें कि दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु हैं।11 सितंबर 2015 को प्रधानमंत्री अपने आध्यात्मिक गुरु दयानंद सरस्वती से मुलाक़ात करने पहुंचे थे। उसके बाद ये आश्रम और अधिक विख्यात हो गया।इसके बाद से ही यहां पर कई दिग्गज आध्यात्म की शांति के लिए प्रवास करने के लिए कुछ दिन के लिए चले आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *