Breaking News
16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव- खत्म हुआ इंतजार, अब इस माह में होंगे चुनाव
मानसून के बाद श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि- अजेंद्र अजय
पंचायत चुनाव में एक्ट के अनुसार तय होगी उम्मीदवारी- महाराज
आज घरों और पंडालों में विराजेंगे गजानन, शुरु हुआ गणपति महोत्सव
राज्य सरकार नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों को देगी हर संभव सहयोग – CM धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
मुख्य सचिव ने देहरादून में विदेश मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विदेश सम्पर्क-स्टेट आउटरीच सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
राजस्थान के बूंदी में बेटे की दरिंदगी: नशे में धुत होकर 52 वर्षीय मां से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार।

कांग्रेस और आप ने किया गठबंधन का ऐलान, जानें कहां और कितने सीटो पर तय हुई बात

नई दिल्ली। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आज यानी शनिवार को दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। पिछले काफी समय से दोनों ही दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर काफी अनबन रही। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) के साथ सीट बंटवारे की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा ‘गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीटों (भरूच और भावनगर) पर AAP उम्मीदवार होंगे। गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मुकुल वासनिक ने कहा, ‘हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 पर चुनाव लड़ेगी। 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर आप के उम्मीदवार होंगे। चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह फैसला लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।

सीट शेयरिंग
दिल्ली (7 सीट)- कांग्रेस 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी
गुजरात (26 सीट)- कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी
हरियाणा (10 सीट)- कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी
चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी
गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top