Tuesday, March 28, 2023
Home उत्तराखंड प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों से 13366.15 लाख...

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों से 13366.15 लाख की सड़कें स्वीकृत

देहरादून।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने उत्तराखण्ड में 448.735 किमी लम्बाई के 16 मोटर मार्गो के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए 13366.15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज हाल ही में अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मिले थे। मुलाकात के दौरान श्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उत्तराखंड राज्य में सड़कों के विस्तार के लिए केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष (सीआरआईएफ) के अनुमोदन के संर्दभ में चर्चा करते हुए उनसे प्रदेश के अनेक मोटर मार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के प्रस्तावों पर स्वीकृति दिये जाने का अनुरोध किया था।

लोक निर्माण मंत्री श्री सतपाल महाराज के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने जनपद पौड़ी के विकास खंड रिखणीखाल में 49 किमी के स्वर्गीय श्री जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-09) के सुदृढ़ीकरण लागत 2019.57 लाख, 10 किलोमीटर लंबे धुमाकोट पिपली मोटर मार्ग में डिफेक्ट कटिंग, क्षतिग्रस्त दीवारों तथा स्कपर (रोड़ सेफ्टी) लागत 197.89 लाख, मरचुला-सराईखेत-बैजरों-पोखरा-सतपुली-बाणघाट-घंडियाल-कांसखेत, पौड़ी (राज्य मार्ग संख्या-32) 47 किमी के सुदृढ़ीकरण लागत 1213.92 लाख, 26 किमी लम्बे मरचुला-सराईखेत-बैजरों-पोख-सतपुली-पौडी़ राज्य मार्ग सं. 32 के सुदृढ़ीकरण लागत 1199.89 लाख, पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल 49 किमी (राज्य मार्ग) लागत 650 लाख, नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग 19 किमी में रोड़ सेफ्टी कार्य लागत 234.81 लाख, जनपद चमोली में 25.735 किमी पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण लागत 2340 लाख, बागवान-जामणीखाल 25 किमी मोटर मार्ग के सुधारीकरण लागत 73.93 लाख, 32 किमी लक्षमोली-हिसरियाखाल-जामणीखाल मोटर के सुधारीकरण कार्य लागत 86.68 लाख एंव जगमोहन सिंह नेगी (राज्य मार्ग सं.09) 48 किमी में 114.55 लाख की लागत से क्रैश बैरियर, दिशा सूचक, सावधानी बोर्ड लगाये जाने सहित गढवाल के कुल 16 मोटर मार्गों के लिए 13366.15 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

महाराज ने उक्त सभी मोटर मार्गों के डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष के तहत धनराशि स्वीकृत करने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।उन्होने कहा कि प्रदेश को श्री गडकरी का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। उनके सहयोग के कारण ही प्रदेश में अनेक सड़कों के विस्तारीकरण उदारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य संभव हो पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...