Friday, March 24, 2023
Home मध्यप्रदेश प्रदेश में अक्टूबर तक पूरा कर लेंगे टीकाकरण का लक्ष्य : मुख्यमंत्री...

प्रदेश में अक्टूबर तक पूरा कर लेंगे टीकाकरण का लक्ष्य : मुख्यमंत्री चौहान, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश, भोपाल :

पाँच करोड़ से ज्यादा को मिलेगा वैक्सीन का सुरक्षा चक्र

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के आने के पूर्व माह अक्टूबर तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में पात्र लोगों का टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा। माह अक्टूबर तक पाँच करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज लगाये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में टीकाकरण महा-अभियान के शानदार शुभारंभ के उपलक्ष्य में प्रदेश में विभिन्न स्तर पर कार्यरत क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स और अभियान से जुड़े लोगों को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

महाअभियान ने रचा इतिहास

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के इस महाअभियान में प्रदेश में एक दिन में 16 लाख 95 हजार 592 डोज़ लगाए गए। उन्होंने कहा कि पूरे देश का 20 प्रतिशत टीकाकरण मध्यप्रदेश में एक दिन में किया गया। इस प्रकार अभी तक एक करोड़ 67 लाख 33 हजार 198 डोज लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए मंत्री-समूह, क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों और युवा शक्ति ने कोविड मुक्ति मॉडल तैयार किया गया। जन-जाति बाहुल्य क्षेत्र में भी जहाँ लोग टीकाकरण से भयभीत थे, प्रेरक सदस्यों ने टीकाकरण के बारे में उन्हें समझाया और अब वहाँ टीकाकरण के लिए लोग आगे आ रहे हैं।

100 प्रतिशत टीकाकरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा सर्वाधिक टीकाकरण के साथ इंदौर प्रथम स्थान पर रहा। नगर पंचायत बुढार में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ। सागर की जेल में निरुद्ध कैदियों का 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया गया। प्रदेश के 10 जिलों में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने कहा कि मैं अभी रैंकिंग नहीं कर रहा परंतु इस अभियान को निरंतर कोरोना संक्रमण समाप्त होने तक जारी रखा जाएगा। आप लोग बधाई के हकदार हैं। आपकी मात्र 3 दिनों की तैयारी में हमने 10 लाख के लक्ष्य को आसानी से पार किया। यह आप लोगों के सहयोग से ही संभव हुआ।

जन-भागीदारी ने बनाया कीर्तिमान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की इस उपलब्धि के पीछे जन-भागीदारी मॉडल है जिसमें समाज-सेवी, डॉक्टर, कलाकार, पुलिस, प्रशासन, अधिकारी, कर्मचारी, सांसद, मंत्री, विधायक, पंच-सरपंच, मेयर, जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी सभी का सक्रिय सहयोग मिला। अभियान भी ऐसा रहा कि पूरे प्रदेश में एक उत्सव का माहौल बन गया। वैक्सीनेशन सेंटर सजाए गए, रंगोली, पोस्टर्स के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया गया। वैक्सीनेशन के लिए लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया। कुछ लोगों ने वैक्सीन के नाम पर जो भ्रम फैलाया था उसे दूर किया गया। लोग स्वयं वैक्सीनेशन सेंटर पर चले आए। उत्साह ऐसा कि वृद्धजन और दिव्यांगों ने भी स्वयं टीका लगवाकर इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

एक से तीन जुलाई तक चलेगा वैक्सीनेशन का महा-अभियान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक से तीन तारीख तक वैक्सीनेशन महा-अभियान पुन: प्रारंभ होगा। उन्होंने क्राइसिस कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि सभी सदस्य अभी शहर और गाँव का निरंतर भ्रमण करें। जहाँ टीकाकरण पूरा हो जाए उस टीकाकरण सेंटर को नए क्षेत्र में शिफ्ट करें। ऐसे क्षेत्र चिन्हित करें जहाँ वैक्सीनेशन कम हुआ है, उन क्षेत्रों में और प्रदेश की सीमाओं से सटे उन जिलों में भी वैक्सीनेशन पर गंभीरता से ध्यान दें जहां संक्रमण का ज्यादा खतरा हो।

स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से होगा टीकाकरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा विधायक, सांसद, पंच-सरपंच, कलेक्टर, आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से वैक्सीनेशन के काम को अंजाम दें। प्रतिस्पर्धा की यह स्वस्थ भावना वैक्सीनेशन के काम को गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से हमने बहुत कुछ खोया है। अब और नहीं। कल मात्र 65 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिविटी की दर भी 0.1 प्रतिशत पर आ गई है।

नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सशक्त नेतृत्व हमें मिल रहा है। वैक्सीन के डोज पर्याप्त मात्रा में प्रदेश को उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा गरीबों को नि:शुल्क खाद्यान्न के अंतर्गत एक माह में एक व्यक्ति को दस किलो अनाज वितरित किया जा रहा है। क्राइसिस प्रबंधन कमेटी के सदस्य इस पर भी ध्यान दें कि पात्र व्यक्ति इससे वंचित नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि मंजिल आगे जरूर है परंतु दूर नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...