Tuesday, March 28, 2023
Home मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग कोविड के कारण मृत्यु वाले 86 अधिकारी और कर्मचारियों...

जल संसाधन विभाग कोविड के कारण मृत्यु वाले 86 अधिकारी और कर्मचारियों को 8 दिन में अनुकंपा नियुक्ति-पत्र देगा – जल संसाधन मंत्री सिलावट

मध्य प्रदेश, भोपाल :

मनीष मेश्राम को घर जाकर नियुक्ति-पत्र दिया आज ही ज्वाइनिंग भी कराई गई

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट ने विभाग के कर्मचारी की कोविड से मृत्यु होने पर कोलार कॉलोनी, भोपाल स्थित उनके घर पहुँचकर सांत्वना दी और उनके परिवार के लड़के को नियुक्ति- पत्र प्रदान किया। जल संसाधन विभाग में चौकीदार पद पर पदस्थ स्वर्गीय श्री उत्तम मेश्राम की कोविड से मृत्यु हो गई थी। आज मंत्री श्री सिलावट उनके निवास पर पहुँचे और लड़के मनीष को नियुक्ति-पत्र दिया और अधिकारियो के साथ भेजकर आज ही ज्वाइनिंग भीं करवाई। 

मंत्री श्री सिलावट इसके बाद दूसरे कर्मचारी स्वर्गीय श्री आशोक कुमार खरे के निवास पर पहुँचकर परिवार से मिले और उनकी पत्नी श्रीमती प्रतिभा खरे को शासकीय सेवा के लाभ अवकाश नगदीकरण, ग्रुप इंश्योरेंस, और प्रोविडेंट फंड की राशि लगभग 3 लाख 25 हजार रुपए का स्वीकृति-पत्र प्रदान किया। साथ ही परिवार को शेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक अधिकारी को अधिकृत किया और परिवार से संबंधित अधिकारी के फोन नंबर भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

मंत्री श्री सिलावाट ने विभाग के अधिकारियो को कोविड के कारण मृत कर्मचारियों के परिवारों को  नियुक्ति-पत्र और शासकीय सेवा के अन्य लाभ पेंशन , ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड आदि के स्वीकृति-पत्र 8 दिन में दिए जाने के निर्देश दिए है। जलसंसाधन विभाग के 86 अधिकारी और कर्मचारियों की मृत्यु कोविड के कारण हुई थी। ऐसे परिवारों के लिए संभागवार अधिकारी को उनकी समस्याओं को हल करने के लिए भी अधिकृत किया गया है। साथ ही उन परिवार के सदस्यों को भी उनसे लगातार संपर्क रखने के लिये कहा।  

मंत्री श्री सिलावट ने ईएनसी ऑफिस पहुँचकर जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ संभागीय अधिकारियों को फोन लगाकर सभी अनुकंपा नियुक्त के प्रकरणों को तुरंत निराकृत करने और नियुक्ति-पत्र देने के निर्देश दिए है और कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संबंधित के घर जाकर नियुक्ति-पत्र प्रदान करे। 

मंत्री श्री सिलावट ने विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए की 8 दिन में ऐसे सभी अधिकारी और कर्मचारियों जिनकी मृत्यु कोविड के कारण हुई है। उनके परिवार के योग्य और पात्र सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए, पेंशन प्रकरण और ग्रेच्युटी की राशि भी 8 दिन में उपलब्ध करा दी जाए। अनुकम्पा नियुक्ति के सभी प्रकरणों में ज्वाइनिंग की सूचना तुरंत ईएनसी ऑफिस को प्रदान करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...