Home उत्तराखंड उत्तराखंडः मदन कौशिक बने प्रदेश अध्यक्ष, आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, ये हैं...

उत्तराखंडः मदन कौशिक बने प्रदेश अध्यक्ष, आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, ये हैं संभावित मंत्रियों के नाम

DEHRADUN :

मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी के बाद तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल के गठन की कवायद में जुट गए हैं। उनके मंत्रिमंडल में 11 मंत्री होंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार आज होगा। शुक्रवार को शाम पांच बजे मंत्री शपथ लेंगे।

11 कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि शुक्रवार की शाम 5:00 बजे कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा और 11 कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संगठन और सरकार को चलाने के लिए पार्टी इस तरह के निर्णय लेती है।

बताया जा रहा है कि चार ठाकुर, चार ब्राह्मण के अलावा एक महिला और एक दलित चेहरा मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है। मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनसे पहले कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत प्रदेश अध्यक्ष थे। कहा जा रहा है कि बंशीधर भगत को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ विधायकों ने अंतिम समय में अपनी ताकत झोंकी।

ये हैं संभावित मंत्रियों के नाम

नरेंद्र नगर से विधायक सुबोध उनियाल , बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य, चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज, बदरीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट , खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी, यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी, कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत, हरिद्वार ग्रामीण से विधायक यतीश्वरानंद, डीडीहाट विधायक से विशन सिंह चुफाल, कोटद्वार से विधायक हरक सिंह रावत और श्रीनगर से विधायक धनसिंह रावत को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार : दुष्यंत गौतम

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। जब हमें दिल्ली (केंद्रीय नेतृत्व) से नाम प्राप्त हो जाएंगे तो वह आज दोपहर बाद शपथ ले लेंगे। संसदीय बोर्ड इस पर चर्चा कर रहा है। वे हमें वे नाम भेजेंगे, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। 11 मंत्री शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के आवास पर परिक्रमा करते नजर आए विधायक
उत्तराखंड : सत्ता की कमान संभालने के बाद, मुख्यमंत्री सचिवालय में आज हो सकता फेरबदल

वहीं मंत्री पद की दौड़ में शामिल कई वरिष्ठ विधायक शिष्टाचार भेंट के बहाने गुरुवार को मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के आवास पर परिक्रमा करते नजर आए। पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी दिल्ली गए, जहां उन्होंने वहां केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली दौरे की पुष्टि की है।

शपथग्रहण समारोह की तैयारी में जुटा गोपन विभाग

उधर, गोपन विभाग मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गया है। मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह राजभवन में होना है। शुक्रवार को राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को हाथरस में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। उनके वहां से शाम चार बजे से पहले लौटने का कार्यक्रम है। मंत्रिमंडल का गठन शाम चार बजे के बाद हो सकता है।

 

 

 

 

Source Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को किया जाएगा विकसित- सीएम धामी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को विकसित किया जाएगा, जिससे...

वन विभाग ने नदियों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया विशेष अभियान, 102 एकड़ भूमि को कराया खाली

देहरादून। वन विभाग ने नदियों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के पहले दिन 102 एकड़ भूमि को खाली कराया।...

उत्तराखंड में अचानक मौसम ने बदली करवट, मसूरी में बारिश के साथ जमकर गिरे ओले

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार शाम को मौसम ने करवट बदली। चमोली जिले और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि...

सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र...

CM धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, नई दिल्ली ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 101 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, New Delhi मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में प्रतिभाग किया।

Dehradun / नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के आयोजन पर शासन में मंथन

सभी निर्माण कार्य समय से पहले करने के दिये निर्देश देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग कर आज के सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया

हरिद्वार। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धर्म एवं संस्कृति का लगातार उत्थाान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में...

28 मई को नए संसद भवन परिसर का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 75 रुपए का सिक्का भी होगा जारी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्रालय संसद भवन की नई इमारत के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपए का सिक्का जारी करने का एलान किया है।...