Breaking News
हेली कंपनियों के आठ हेलिकॉप्टर आज केदारनाथ के लिए भरेंगे उड़ान, यात्रा को मिलेगी रफ्तार, यात्रियों को धाम पहुंचने में होगी आसानी 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में किया प्रतिभाग।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में मंदिर समिति ने किये ऐतिहासिक कार्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री शिव रघुनाथ मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में हुए सम्मिलित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को किया संबोधित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समावेशी विकास का एक नया मॉडल

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

लखनऊ: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई अमानवीय घटना के बाद उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इस संदर्भ में विभाग ने राज्य के सभी अस्पतालों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत उप मुख्यमंत्री ने अस्पतालों के प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल के स्टाफ की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में अक्सर ऐसे लोग पाए जाते हैं, जिनका कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं होता, लेकिन वे केवल रात को आराम करने के लिए अस्पताल में रुक जाते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यदि अस्पताल के परिसर में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार की हिंसा होती है, तो अस्पताल के इंचार्ज या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति द्वारा तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि वे बिना किसी डर के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top