Tuesday, March 21, 2023
Home उत्तर प्रदेश यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे ,...

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे , कल  PM  से होगी मुलाक़ात 

लखनऊ,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरुवार को अचानक दो दिन के लिए दिल्ली पहुंच गए। इसके साथ ही यूपी के राजनीतिक गलियारों में अटलकों का बाजार गर्म हो गया है। भाजपा के प्रदेश संगठन में बदलाव के साथ ही यूपी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट चल रही है। लिहाजा उनका ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली पहुंचते ही सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। शुक्रवार को उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली जाने के लिए गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे लखनऊ से रवाना हुए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनका विमान गाजियाबाद हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ। यहां से सड़क मार्ग से वह दिल्ली स्थिति यूपी सदन पहुंचे। यूपी सदन पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने उनके घर रवाना हो गए। आज गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात हुई। पार्टी के दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा की।
बताया जा रहा है कि गृहमंत्री से मुलाकात के बाद शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली में गाजियाबाद और नोएडा के भाजपा नेताओं से मिलेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के नेताओं से भी उनकी मुलाकात होनी है। गुरुवार रात दिल्ली में रुकने के बाद शुक्रवार को दिन में 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात होगी। शुक्रवार को ही उनकी केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों तथा भाजपा के कुछ सांसदों से भी मुलाकात हो सकती है। ऐसी भी सूचना है कि योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट कर सकते हैं। लिहाजा कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम को देंगे रिपोर्ट

दिल्ली रवाना होने से पहले, बुधवार देर रात तक लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक चली थी। ये भी बताया जा रहा है कि बैठक में बनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंपने के लिए योगी आदित्यनाथ दिल्ली गए हैं। इसके अलावा पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के आधार पर आगे की रणनीति पर भी वह आलाकमान से चर्चा करेंगे। इसके बाद भाजपा आलाकमान तय करेगा कि उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन में किस तरीके के बदलाव होंगे। साथ ही वर्ष 2022 में होने वाला यूपी विधानसभा चुनाव किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा। इसके अलावा पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में किस तरीके से भाजपा बेहतरीन फिनिश करे। सीएम योगी आदित्यनाथ की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इन मुद्दों पर भी वार्ता हो सकती है।

 

 

 

 

 

source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड सरकार ने आबकारी नीति 2023-24 को दी मंजूरी

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को राज्य के लिए आबकारी नीति 2023-24 को...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बालाघाट जिले के लांजी में लाड़ली बहना सम्मेलन में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, Bhopal; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना,...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर में आयोजित 10 दिवसीय सरस आजीविका मेला 2023 का किया शुभारंभ ।

उत्तराखंड, चंपावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तराखंड राज्य विकास ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य...

जनपद चंपावत के विकास हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की जा रही घोषणाएं लगातार हो रही हैं पूरी

उत्तराखंड, देहरादून ; रविवार को टनकपुर से खाटू श्याम राजस्थान बस सेवा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में स्थित खाटू श्याम मंदिर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल में वैश्य बन्धु समाज, मध्य हरिद्वार द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन वार्षिकोत्सव व पारिवारिक मिलन समारोह में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, कनखल ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कनखल में वैश्य बन्धु समाज, मध्य हरिद्वार द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन वार्षिकोत्सव व पारिवारिक मिलन...

ग्रामीण अंचलों और छोटे नगरो से निकलने वाले खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए सरकार ने लागू की हैं अनेक योजनाएं – खेल...

 उत्तराखंड   रूडकी  आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट...

मुख्यमंत्री चौहान ने छिंदवाड़ा में केन्द्रीय गृह मंत्री शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के सभा स्थल का निरीक्षण किया

मध्य-प्रदेश : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगामी 25 मार्च को प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज छिंदवाड़ा पहुँचे।...

CM धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...