Tuesday, March 28, 2023
Home मध्यप्रदेश मंडी बोर्ड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : मंत्री श्री पटेल

मंडी बोर्ड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : मंत्री श्री पटेल

 मध्य प्रदेश, भोपाल :

60 आश्रित परिवार के सदस्यों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र

मंडी बोर्ड के लिये आज का दिन एतिहासिक दिन है। यह दिन प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने समन्वय भवन में आयोजित एक सादे समारोह में कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान विभाग के मृतक कर्मचारियों के 60 परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि विभाग में कार्यरत रहते हुए सामान्य मृत्यु और कोरोना से काल कवलित हुए कर्मचारियों के परिजनों को नियुक्ति प्रदान की गई है। इस अवसर पर मंडी बोर्ड की प्रबंध संचालक सुश्री प्रियंका दास भी मौजूद थीं।

श्री पटेल ने बताया कि मंडी बोर्ड के 53 कर्मचारी और बीज निगम के 7 कर्मचारियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। इनमें से 16 कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई थी। उन्होंने बताया कि मण्डी बोर्ड में 37 को सहायक ग्रेड-3 के पद पर और 16 को भृत्य/चौकीदार के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। श्री पटेल ने कहा कि विभाग द्वारा जुलाई माह में ही पहले भी मंडी बोर्ड 36 और कृषि विभाग में 13 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाकर अनुकम्पा नियुक्तियाँ प्रदान की जा रही हैं, जिससे कि मृतक कर्मचारियों के परिजन को संबल प्रदान किया जा सके।

दो मिनिट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल ने उपस्थित सभी परिजनों के साथ दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...