Friday, March 24, 2023
Home उत्तराखंड पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का फिर छलका दर्द, कहा-मैं थक चुका...

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का फिर छलका दर्द, कहा-मैं थक चुका था इसलिये ऊर्जावान को सौंपी गई कमान

उत्तराखण्ड,देहरादून :

मैं काम करते हुए थक चुका था। इसलिये ऊर्जावान व्यक्ति को लगाया गया है। जिससे हम और ऊर्जा से काम कर सकें। यह बात बुधवार को काशीपुर में आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ को पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही। उन्होंने कहा वह अच्छा काम कर रहे हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा और सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बुधवार को पूर्व सीएम रावत रामलीला मैदान में भाजयुमो के रक्तदान शिविर के शुभारंभ से पूर्व वार्ता कर रहे थे। चुनाव में त्रिवेंद्र या तीरथ किसके कार्यकाल को लेकर जनता के बीच जाने के सवाल पर उन्होंने कहा भाजपा सरकार 18 मार्च 2017 से चल रही है। तब भी टीएसआर थे और आज भी टीएसआर हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग पर कहा कांग्रेस का ऐसा स्वभाव रहा है। उन्होंने देश के कई राज्यों में 75-77 बार आपातकाल लगाया है। कहा 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा और सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पूर्व सीएम ने कहा भाजपा ने एक जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी होने के कारण पूरे देश में सेवा ही संगठन कार्यक्रम शुरू किया। इसके तहत कोरोना काल में जरूरतमंदों को दवाओं की किट, राशन किट तथा घर-घर जाकर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाये गये। महामारी में प्रदेश के ब्लड़ बैंक खाली हो गये। ऐसे में पूरे प्रदेश में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं से पहले रक्तदान और बाद में टीकाकरण कराने को कहा जा रहा है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, गजराज बिष्ट आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...