रुद्रप्रयाग।
अवगत करा दें कि, वर्तमान समय में उत्तराखण्ड राज्य में प्रचलित विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 से सम्बन्धित आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इस बीच सम्पूर्ण उत्तराखण्ड राज्य सहित जनपद रुद्रप्रयाग में दिनांक 14.02.2022 को मतदान सकुशल सम्पन्न हो गये हैं।
मतदान से ठीक 02 दिवस पूर्व दिनांक 12.02.2022 की रात्रि को जनपद रुद्रप्रयाग में हुए एक घटनाक्रम ने हर किसी को सोचने में मजबूर कर दिया गया था, कि क्या वास्तव में पहाड़ भी सुरक्षित नहीं रहे?
क्या ऐसा वातावरण पहाड़ मे भी रच बस गया है?
चूंकि माहौल चुनावी था तो कुछ भी सम्भव नहीं!!!
इसी को हर कोई सच समझ रहा था।
इसी घटनाक्रम के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि दिनांक 12.02.2022 की रात्रि तकरीबन 11ः00 बजे के आसपास जनपद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि, जनपद रुद्रप्रयाग की 08 विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग से उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के प्रत्याशी श्री मोहित डिमरी पर 02 अज्ञात बाइक सवारों अर्थात कुल 04 लोगों द्वारा उन पर हमला तथा उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
घटनाक्रम की गम्भीरता को देखते हुए इस सूचना पर तत्काल पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग घटनास्थल पर गये थे, परन्तु घटनास्थल पर कोई भी पीड़ित एवं उनके साथी मौजूद नहीं मिले थे।
अपितु वहां पर अन्य कुछ लोग जो कि, इस घटना का पता चलने के बाद वहां आ गये थे, उनसे जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि, इस घटना के पीड़ितों द्वारा घटनास्थल से नजदीकी निजी चिकित्सालय में जाकर स्वयं का उपचार कराया जा रहा था।