Monday, March 20, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारियों से की भेंट और आह्वान किया कि...

मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारियों से की भेंट और आह्वान किया कि वे जन समस्याओं के समाधान तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोगी बनें।

देहरादून :  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में दायित्व धारियों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारियों का आह्वान किया कि वे जन समस्याओं के समाधान तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि आगामी 18 मार्च को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी विधान सभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन की सफलता में भी सभी को सहयोगी बनना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन दायित्व धारियों को जो भी दायित्व मिला है वे उसका पूरे मनोयोग से निर्वहन करें। पिछले चार साल में राज्य के सन्तुलित एवं समग्र विकास के लिये जो प्रभावी प्रयास किये गये हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाने का भी कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक एतिहासिक निर्णय लिये हैं चाहे वह सडकों, पुलों का निर्माण हो अथवा अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास या सीधे आम जनता के हित से जुड़ी योजनायें, सभी के हित में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिना किसी भेद भाव के हर क्षेत्र का विकास हमारा ध्येय रहा है। सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिये क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप करोड़ों की योजनायें स्वीकृत कर उनपर कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनता से भ्रष्टचार मुक्त प्रशासन का वादा किया था जिस पर हम खरे उतरे हैं। पिछले पिछले चार साल में संस्थागत भ्रष्टाचार को रोकने में हम सफल हुए हैं। नारसन से लेकर नाभिढांग तक पहले समस्या भ्रष्टाचार को लेकर रहती थी, जिसे रोकने में हम कामयाब हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति हम संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। सी.एम. क्यू आर टी के माध्यम से जनता के मध्य जाकर जन समस्याओं एवं जन भावनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के हित में उन्हें 3 लाख तक तथा कृषक समूहों को 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण दिये जाने के साथ ही पति की पैतृक सम्पत्ति में पत्नी को भागीदार बनाने का निर्णय लेकर हमने किसानों एवं महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत के साथ ही सभी दायित्वधारी गण उपस्थित थे।

प्रदेश में नियुक्त दायित्व धारियों से मुख्यमंत्री ने की भेंट।

जन समस्याओं के समाधान के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बनंे सहयोगी।
प्रदेश का समग्र एवं संतुलित विकास हमारा ध्येय है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में दायित्व धारियों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारियों का आह्वान किया कि वे जन समस्याओं के समाधान तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि आगामी 18 मार्च को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी विधान सभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन की सफलता में भी सभी को सहयोगी बनना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन दायित्व धारियों को जो भी दायित्व मिला है वे उसका पूरे मनोयोग से निर्वहन करें। पिछले चार साल में राज्य के सन्तुलित एवं समग्र विकास के लिये जो प्रभावी प्रयास किये गये हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाने का भी कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक एतिहासिक निर्णय लिये हैं चाहे वह सडकों, पुलों का निर्माण हो अथवा अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास या सीधे आम जनता के हित से जुड़ी योजनायें, सभी के हित में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिना किसी भेद भाव के हर क्षेत्र का विकास हमारा ध्येय रहा है। सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिये क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप करोड़ों की योजनायें स्वीकृत कर उनपर कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनता से भ्रष्टचार मुक्त प्रशासन का वादा किया था जिस पर हम खरे उतरे हैं। पिछले पिछले चार साल में संस्थागत भ्रष्टाचार को रोकने में हम सफल हुए हैं। नारसन से लेकर नाभिढांग तक पहले समस्या भ्रष्टाचार को लेकर रहती थी, जिसे रोकने में हम कामयाब हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति हम संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। सी.एम. क्यू आर टी के माध्यम से जनता के मध्य जाकर जन समस्याओं एवं जन भावनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के हित में उन्हें 3 लाख तक तथा कृषक समूहों को 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण दिये जाने के साथ ही पति की पैतृक सम्पत्ति में पत्नी को भागीदार बनाने का निर्णय लेकर हमने किसानों एवं महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत के साथ ही सभी दायित्वधारी गण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

ग्रामीण अंचलों और छोटे नगरो से निकलने वाले खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए सरकार ने लागू की हैं अनेक योजनाएं – खेल...

 उत्तराखंड   रूडकी  आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट...

मुख्यमंत्री चौहान ने छिंदवाड़ा में केन्द्रीय गृह मंत्री शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के सभा स्थल का निरीक्षण किया

मध्य-प्रदेश : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगामी 25 मार्च को प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज छिंदवाड़ा पहुँचे।...

CM धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की रामनगर में आयोजित होने वाली G 20 बैठक की समीक्षा।

उत्तराखंड उत्तराखण्ड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का अवसर है जी 20 बैठक। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें...

इस बार की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त : महाराज

चारधाम यात्रा से पूर्व जीएमवीएन की बुकिंग का आंकडा 5 करोड़ के पार चारधाम के लिए अभी तक 422861 लाख यात्रियों ने करवाया पंजीकरण देहरादून। पंजीकरण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया।

 उत्तराखंड, गैरसैंण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं...

नई पर्यटन नीति मंजूर, निवेश बढ़ाने के लिए दी जाएगी शत प्रतिशत सब्सिडी, पढ़ें अन्य फैसले

उत्तराखंड उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पर्यटन नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सरकार निजी क्षेत्र को निवेश...

हाईकोर्ट ने दिए हर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करने के निर्देश, दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

ऊधमसिंह नगर निवासी रमेश लाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कोसी नदी में कई वर्षों से अवैध खनन का...

CM धामी ने प्रातः भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।

उत्तराखंड, भराड़ीसैंण; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को  प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई

बच्चों को लोक संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ने के लिए बालपर्व के रुप में संस्थागत तौर पर मनाया जायेगा फूलदेई उत्तराखण्ड के लोक पर्व...