Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड ‘आप’ उत्तराखंड विंग ने पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदर लाल बहुगुणा पर ओंछी भाषा...

‘आप’ उत्तराखंड विंग ने पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदर लाल बहुगुणा पर ओंछी भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में भाजपा कार्यालय का किया घेराव

– केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा में स्व. बहुगुणा की मूर्ति और चित्र लगाया है, इससे भाजपा बौखला गई है- ब्रिज मोहन उप्रेति

– पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में भी भाजपा का हाल पश्चिम बंगाल जैसा ही होगा, उत्तराखंड की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी- ब्रिज मोहन उप्रेति

– दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना और यूपी रहने वाले पहाड़ के लोग स्व. बहुगुणा के अपमान का बदला भाजपा के खिलाफ वोट डाल कर लेंगे- ब्रिज मोहन उप्रेति

– भाजपा ने उत्तराखंड के गांधी स्व. बहुगुणा के खिलाफ अनर्गल भाषा का प्रयोग कर उत्तराखंड का ही नहीं, पूरे हिन्दुस्तान के लोगों का अपमान किया है- कुलदीप कुमार

– भाजपा माफी नहीं मांगती है, तो ‘आप’ उत्तराखंड के लोगों के सम्मान के लिए इस लड़ाई को और गति देगी- कुलदीप कुमार

नई दिल्ली, 

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड विंग ने पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा पर ओंछी भाषा का प्रयोग करने के विरोध में आज भाजपा कार्यालय का घेराव किया। दिल्ली-उत्तराखंड विंग के अध्यक्ष ब्रिज मोहन उप्रेति ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा में स्व. बहुगुणा की मूर्ति और चित्र लगाया है, इससे भाजपा बौखला गई है। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में भी भाजपा का हाल पश्चिम बंगाल जैसा ही होगा। उत्तराखंड की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना और यूपी रहने वाले पहाड़ के लोग स्व. बहुगुणा के अपमान का बदला भाजपा के खिलाफ वोट डाल कर लेंगे। वहीं, विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के गांधी स्व. बहुगुणा के खिलाफ अनर्गल भाषा का प्रयोग कर उत्तराखंड का ही नहीं, पूरे हिन्दुस्तान के लोगों का अपमान किया है। अगर भाजपा माफी नहीं मांगती है, तो ‘आप’ उत्तराखंड के लोगों के सम्मान के लिए इस लड़ाई को और गति देगी।

आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड विंग ने भाजपा नेता द्वारा उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदर लाल बहुगुणा के खिलाफ ओंछी भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में आज सुबह 11ः30 बजे भाजपा कार्यालय का घेराव किया। आम आदमी पार्टी के कार्याकर्ता सुबह पार्टी मुख्यालय पर एकत्र हुए और वहां से पैदल चलकर भाजपा कार्यालय पहुंच कर घेराव किए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के दिल्ली-उत्तराखंड विंग के अध्यक्ष ब्रिज मोहन उप्रेति और ‘आप’ विधायक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में यह घेराव किया गया।

दिल्ली-उत्तराखंड विंग के अध्यक्ष ब्रिज मोहन उप्रेति ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड की जनता का अपमान किया है। ‘आप’ संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिन पहले ही दिल्ली विधानसभा परिसर में स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा की मूर्ति और चित्र लगाया है। इससे भाजपा के लोग बौखला गए हैं और पागल हो चुके हैं। भाजपा के लोग सिर्फ अंधभक्त ही नहीं है, बल्कि ये मंदबुद्धि के लोग भी है। जिस व्यक्ति को भारत सरकार का पदम्श्री का सम्मान मिला हो, जमलालाल पुरस्कार मिला हो और आईआईटी की डॉक्टर की उपाधि हो, स्व. बहुगुणा के पास इतनी उपाधियां होने के बावजूद भाजपा के लोग कह रहे हैं कि रेवड़ियां बांटने के लिए मूर्ति और चित्र लगाए हैं। भाजपा के लोग इसका जवाब दूसरी तरह से भी दे सकते थे। भाजपा अंधी हो गई है और घमंड में चूर है। भाजपा का जो हाल पश्चिम बंगाल में हुआ है, वही हाल आने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भी होगा और खासकर उत्तराखंड की जनता भाजपा को बर्दाश्त नहीं करेगी। दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना और उत्तर प्रदेश में जितने भी पहाड़ के लोग रहते हैं, वो स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा के अपमान का बदला भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपना वोट डाल कर लेंगे।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि जिस प्रकार की अनर्गल भाषा का प्रयोग भाजपा ने उत्तराखंड के पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा के लिए की है, वह सही नहीं है। भाजपा नेता, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रोज कुछ भी कहें, यह आम आदमी की बात है। स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा को उत्तराखंड का गांधी कहा जाता है, उनके लिए अगर भाजपा के लोग इस प्रकार के अनर्गल शब्द का प्रयोग करते हैं, तो यह उत्तराखंड के लोगों का ही नही, पूरे हिंदुस्तान के लोगों का अपमान है। आम आदमी पार्टी आज इस लड़ाई को लड़ने का काम कर रही है। आज का यह घेराव सांकेतिक था। अगर स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा पर की गई ओंछी भाषा के प्रयोग के लिए भाजपा माफी नहीं मांगती है, तो आम आदमी पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड और उत्तराखंड के लोगों के सम्मान के लिए इस लड़ाई को और गति देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

जब आप जैसे प्रधानमंत्री हैं तो क्या चिंता, टनल से सुरक्षित बाहर निकले श्रमिकों ने पीएम से कही दिल की बात

देहरादून। उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में 17-18 दिन तक चली त्रासदी में भी धैर्य और जज्बे की अद्भुत मिसाल पेश करने वाले 41 श्रमिकों का...

नये डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को दिये अहम सुझाव व निर्देश

सभी अधिकारियों को फील्ड में काम करने का मौका मिलेगा-अभिनव कुमार ,डीजीपी जमानत व पैरोल पर आये अभियुक्तों की नियमित निगरानी पर जोर चतुर्थ श्रेणी के...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

CM धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए...

पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए लगन से जुटें, दोषी को दंड दिलवाएं- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु अभियोजन अधिकारी देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बना लाइफलाइन

प्रतिवर्ष 25 हज़ार ऑपरेशन इन ऑपरेशन थियेटरों में हो रहे नर सेवा ही नारायण सेवा: महंत देवेन्द्र दास महाराज विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के...

CM धामी छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हुये शामिल।

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को देर सांय छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुये।...

छठी वर्ल्ड कांग्रेस डिजास्टर मैनेजमेंट के तीसरे दिन आज  देश-विदेश से आए वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने तकरीबन हर तरह की आपदाओं में होने...

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात...

CM धामी ने  ईजा- बैंणी महोत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

मुख्य सचिव ने रेलवे से संबंधित मुद्दों के निस्तारण के लिए डिवीज़नल रेलवे मैनेजर मुरादाबाद राजकुमार सिंह के साथ बैठक की।

उत्तराखंड / देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में रेलवे से संबंधित मुद्दों के निस्तारण के लिए डिवीज़नल...