Breaking News
हेली कंपनियों के आठ हेलिकॉप्टर आज केदारनाथ के लिए भरेंगे उड़ान, यात्रा को मिलेगी रफ्तार, यात्रियों को धाम पहुंचने में होगी आसानी 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में किया प्रतिभाग।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में मंदिर समिति ने किये ऐतिहासिक कार्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री शिव रघुनाथ मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में हुए सम्मिलित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को किया संबोधित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समावेशी विकास का एक नया मॉडल

वस्त्र उद्योग के साल 2030 तक 35,000 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक बढ़ने और 3.5 करोड़ नौकरियां उत्पन्न होने का अनुमान: गिरिराज सिंह

नई दिल्ली। ‘भारत टेक्स- 2025’ के पूर्वावलोकन समारोह में उद्योग संघों, वस्त्र क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक प्रतिष्ठित सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र मंत्री   गिरिराज सिंह ने भारत के वस्त्र उद्योग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला और बताया कि वर्ष 2030 तक यह उद्योग 35,000 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक बढ़ने और 3.5 करोड़ नौकरियां सृजित करने की संभावना रखता है।

इस समारोह में  गिरिराज सिंह ने वस्त्र क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास की दिशा में भारत की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने ‘भारत ब्रांड’ के तहत हरित और टिकाऊ वस्त्र उत्पादों के महत्व को रेखांकित करते हुए वैश्विक मंच पर भारत की पहचान बढ़ाने की उम्मीद जताई।

केंद्रीय वस्त्र और विदेश राज्य मंत्री  पबित्रा मार्गेरिटा और वस्त्र सचिव  रचना शाह ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए।

भारत टेक्स- 2025 एक्सपो वैश्विक स्तर के व्यापार मेले के रूप में फरवरी 2025 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें परिधान, हस्तशिल्प, मशीनरी, और अन्य वस्त्र आधारित उत्पादों की व्यापक प्रदर्शनी की जाएगी। यह आयोजन भारत के वस्त्र उद्योग को वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

भारत टेक्स- 2025 एक्सपो के बारे में अधिक जानकारी www.bharat-tex.com पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top