उत्तराखंड, देहरादून :
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने काग्रेस का प्रदेश मीडिया सलाहकार और उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने काग्रेस का प्रदेश मीडिया सलाहकार और उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले वह पूर्व सीएम हरीश रावत के मीडिया सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे।
राज्य गठन के बाद वर्षों सुरेन्द्र कुमार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया कमेटी चेयरमैन व मुख्य प्रवक्ता भी रहे हैं। वे छात्र जीवन से छात्र आंदोलनों में रहे। साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलन में संयुक्त संघर्ष समिति की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन भी रहे। संयुक्त उत्तरप्रदेश में एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय रूप से भागीदारी करते रहे हैं। चौपाल व जनसरोकारों पर बात में भी सक्रिय रहें हैं। पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वह राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य भी रहे हैं।
