Thursday, June 1, 2023
Home उत्तराखंड सौतेला पिता बना हैवान: अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ने पर छह साल...

सौतेला पिता बना हैवान: अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ने पर छह साल की बेटी की पीठ को पेन से गोदा 

पत्नी के विरोध करने पर शराब पीने का आदी पति उसके साथ भी मारपीट करता है। प्रताड़ना से आजिज महिला को बेटियों को साथ लेकर मायके जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सौतेले पिता ने मानवता की सारी हदें पार कर दीं। छह साल की बेटी के अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ने पर निर्दयी पिता उसकी पीठ पर पेन घोंपकर उसे जख्मी करता रहा। देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गूलरभोज निवासी महिला का विवाह कुछ साल पहले रुद्रपुर निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के बाद दंपती की दो बेटियां हुई। इसी बीच दंपती के रिश्तों में खटास आ गई। दोनों के बीच तीन साल पहले तलाक हो चुका है। इसके बाद महिला ने शहर के ही एक अन्य युवक से शादी कर ली। शादी के बाद महिला ने एक और बेटी को जन्म दिया।

दोनों के बीच कुछ समय तक सबकुछ ठीक चला। इसके बाद पति महिला के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस के अनुसार युवक छह साल की अपनी सौतेली बेटी के लिए कुछ दिन पहले अंग्रेजी सीखने की एक किताब खरीदकर लाया था। किताब दिलाने के बाद वह रोजाना अंग्रेजी पढ़ने को कहता था। अंग्रेजी नहीं पढ़ पाने पर वह उसकी पीठ पर पेन घोंपकर प्रताड़ित करता था। बेटी के चीखने पर भी उसका दिल नहीं पसीजता था। पत्नी के विरोध करने पर वह उसे भी प्रताड़ित कर मारपीट करने लगा। तीन दिन पहले महिला दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके चली गई। रविवार को मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

सोशल मीडिया से हुआ मामले का खुलासा 

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फोटो के साथ वायरल हो रही थी। इसमें बताया गया था कि एक युवक ने अपनी बच्ची की पीठ को पेन से गोदा है। पोस्ट को एक युवा व्यापारी ने देखा तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को उन्होंने आरोपी को पकड़ने के बाद आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

आरोपी का नशा उतरने का इंतजार करती रही पुलिस 

रविवार को शहर के सामाजिक लोगों ने आरोपी को ढूंढकर पुलिस के हवाले किया तो वह नशे में धुत था। सुबह 11 बजे आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी में लाने के बाद शाम छह बजे तक उसका नशा कम नहीं हुआ था। एएसपी ममता बोहरा, एएसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार ने चौकी में पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। चौकी से शाम को उसे कोतवाली में शिफ्ट कर दिया गया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान है। नशा अधिक होने पर वह कुछ बता नहीं रहा था।

सर! इसे भी ऐसे मारो जैसे मेरी बेटी को मारा 

आरोपी को पुलिस के सुपुर्द करने के बाद व्यापारी ने उसकी पत्नी को कॉल किया। कॉल पर महिला ने अपने पति की करतूत बताई। महिला का कहना है कि पति नशे का आदी हो चुका है। वह शराब पीने से मना करती थी तो उसे पीटता था। बच्चों को मारते समय उसे दखल देने पर धमकियां दी जाती थीं। ऑडियो कॉल में महिला व्यापारी से बात करते हुए कह रही है कि उसके पति को भी उसी तरह मारा जाए जैसे उसने बेटी को मारा है।

मां-पिता को खो चुकी है महिला 

महिला का कहना है कि उसके आगे-पीछे कोई नहीं है। पिता की पिछले साल जनवरी में मौत हो चुकी है। मां की पिता से पहले मौत हो चुकी थी। वह इकलौती है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह तीन दिन से अपने मायके में रह रही है। उसके पास राशन की भी दिक्कत है।

मासूम की पीठ को पेन से गोदने का मामला बेहद गंभीर है। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी अमित कुमार कर रहे हैं। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

उत्तराखंड में अचानक मौसम ने बदली करवट, मसूरी में बारिश के साथ जमकर गिरे ओले

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार शाम को मौसम ने करवट बदली। चमोली जिले और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि...

सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र...

CM धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, नई दिल्ली ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 101 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, New Delhi मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में प्रतिभाग किया।

Dehradun / नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के आयोजन पर शासन में मंथन

सभी निर्माण कार्य समय से पहले करने के दिये निर्देश देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग कर आज के सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया

हरिद्वार। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धर्म एवं संस्कृति का लगातार उत्थाान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में...

28 मई को नए संसद भवन परिसर का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 75 रुपए का सिक्का भी होगा जारी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्रालय संसद भवन की नई इमारत के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपए का सिक्का जारी करने का एलान किया है।...

भाजपा विधानसभा कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न, आगामी लोकसभा चुनाव और निकाय को लेकर हुआ मंथन

अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने विधानसभा कार्यसमिति की बैठक ली,बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन...

वंदे भारत ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस की अपेक्षा होगा अधिक, जानिए कितना रहेगा किराया

देहरादून। वंदे भारत ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस की अपेक्षा थोड़ा अधिक होगा। शताब्दी के किराये से 40 रुपये अधिक देकर आनंद विहार तक...