Thursday, March 30, 2023
Home उत्तराखंड   रुद्रपुर में 18 अप्रैल को आयोजित होगी सपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक...

  रुद्रपुर में 18 अप्रैल को आयोजित होगी सपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक – प्रदेश अध्यक्ष सपा

देहारादून: परेड ग्राउंड स्थित पार्टी कार्यालय में सपा पदाधिकारियों की हुई बैठक मे पार्टी के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। तय किया गया कि प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति-जनजाति की नियुक्ति समेत अन्य फ्रंटल संगठनों का गठन इसी माह कर दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी प्रदेश में एक मई से अखिलेश संदेश यात्रा निकालेगी। इसके अलावा 18 अप्रैल को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 18 अप्रैल को रुद्रपुर में आयोजित करने पर सहमति बनी। बैठक में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व पूर्व मंत्री बलवंत सिंह हिस्सा लेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि इससे पहले 23 मार्च को प्रत्येक जनपद में स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया का 111वां जन्म दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान ने बताया कि मई दिवस से अखिलेश संदेश यात्रा शुरू की जा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य मजदूर, किसान, युवा को न्याय दिलाना होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को बदलकर भाजपा ने यह स्वीकार कर लिया है कि सरकार चार सालों में पूरी तरह विफल रही। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश में जो भी सरकारें रहीं वह भ्रष्टाचार में संलिप्त रहीं।समाजवादी पार्टी ने आलोक राय को  देहरादून जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा बिना किशोर को महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष, आशीष यादव को समाजवादी युवजन सभा  प्रदेश अध्यक्ष और अनुराग कुकरेती को लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान ने पत्रकारों को दी। सचान ने कहा संगठन की मजबूती के लिए राज्य में पार्टी का विस्तार किया जा रहा है।

उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधते हुए सचान ने कहा उत्तराखंड मे बार बार सीएम बदलना कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी मे अंदरूनी कलह को दर्शाता है, जिसका जीता जागता उदाहरण कुम्भ है उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने जो रूपरेखा कुम्भ के लिए तैयार की थी उसे वर्तमान सीएम तीरथ ने चुटकियों मे समाप्त कर दिया यानि पूर्व मुख्यमंत्री के फैसले को बदल दिया और कुम्भ मे कोरोना को बढ़ावा देते हुए केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अलावा सब कुछ समाप्त कर दिया। आगे सचान ने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कुम्भ मेले मे श्रद्धालुओं को राजनीतिक लाभ के लिए और निजी तौर पर साधुओं को खुश करने के लिए प्रदेश और देश की जनता को पुनः कोरोना की लहर मे झोंकना चाहते हैं।

बीते शनिवार को ये बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह चौधरी, आभा बड़थ्वाल, डॉ. राकेश पाठक, सुभाष पंवार, हेमा वोहरा, ज्ञानचंद यादव, केके गौतम आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको...

प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी—पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

 नई दिल्ली   देहरादून   उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी। इससे प्रदेश...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून  उत्तराखण्ड के रामनगर में प्रथम जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिये निर्देश, आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया...

उत्तराखंड, Dehradun ; आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं...

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...