Tuesday, March 28, 2023
Home उत्तर प्रदेश बेटों ने मां को पत्थर और बैट से पीट-पीटकर मार डाला

बेटों ने मां को पत्थर और बैट से पीट-पीटकर मार डाला

उत्तर-प्रदेश, सीतापुर, सूत्र।

भीम आर्मी से वार्ड 26 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी रामकली की पूर्णागिरि नगर में बेटों ने ही हत्या कर दी। रिश्तों के खून से मुहल्ले की महिलाएं भी सहमी दिखीं। घटना शुक्रवार रात 12.30 बजे की है। पुलिस ने आरोपित बेटों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा लिखा है। दोनों गिरफ्तार भी हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दंपती ने अपने मकान का आधा हिस्सा बेच दिया था। इसी बात से बेटे माता-पिता से नाराज थे। मुहल्ले वालों से पता चला है कि रामशरण के बेटे आए दिन मां-बाप से विवाद करते थे। शुक्रवार रात को भी इनके घर विवाद हुआ और घटना घटी। घायल पत्नी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

रामशरण एलिया ब्लाक में सफाई कर्मी हैं, उसके चार बेटे उत्तम, दुर्गेश, नवनीत, सिद्धार्थ हैं। राम शरण ने बताया, शुक्रवार रात में वह पत्नी रामकली के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए अकेले छत पर निकले थे। पत्नी नीचे कमरे में ही थी। उसके बेटे रात में छत पर ही मोबाइल देख रहे थे। रात के 12 बजे के दौरान उत्तम व दुर्गेश छत से नीचे गए। इसी बीच घटना हुई। खबर मिलने पर रामशरण छत से नीचे आया। देखा पत्नी खून से लथपथ थी। पड़ोस में बैट व शिलबट्टा पड़ा था। हाल देख वह घबरा गया। घर से बाहर आकर मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसने यूपी डायल-112 पर भी काल की, पर फोन रिसीव नहीं हुआ।

हत्यारोपित बेटों पर पिता ने लिखाया मुकदमा :

 मुहल्ले से खबर पाकर रात में ही कोहना चौकी इंचार्ज मोहम्मद रफीक मौके पर पहुंचे थे। कुछ देर बाद सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह भी पहुंच गए थे। मरणासन्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ी रामकली को पुलिस जिला अस्पताल लाई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच पुलिस ने अभियुक्त बेटों उत्तम व दुर्गेश को गिरफ्तार भी कर लिया था। हत्यारोपित बेटों उत्तम व दुर्गेश के विरुद्ध उनके पिता राम शरण ने नामजद तहरीर दी है। जिस पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा लिखा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...