Tuesday, March 28, 2023
Home उत्तराखंड धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विधायक निधि...

धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विधायक निधि में है 25 लाख का प्राविधान: महाराज

देहरादून : प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि पर्यटन विभाग द्वारा धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए पूर्व में दी जाने वाली धनराशि को स्थानीय विधायकों की विधायक निधि में समायोजित किया जा चुका है। इसलिए आवेदक धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण से संबंधित अपना आवेदन पर्यटन विभाग को न भेजकर सीधे स्थानीय विधायक को ही प्रेषित करें।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विधायक निधि के मार्गदर्शी सिद्धांतों में संशोधन के द्वारा 14 फरवरी 2014 को मंत्रिमंडल की बैठक में विधायक निधि योजना के अंतर्गत प्रति विधायक प्रति वर्ष पूर्व से निर्धारित 2.50 करोड़ की धनराशि में 25.00 लाख रुपए प्रति विधायक प्रतिवर्ष की वृद्धि करते हुए कुल 2.75 करोड़ प्रति विधायक प्रतिवर्ष किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। 17 फरवरी 2014 के शासनादेश के अनुसार कुल विधायक निधि 2.75 करोड़ में से 25.00 लाख की धनराशि धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु व्यय किये जाने का प्राविधान किया गया है। महाराज ने बताया कि जानकारी के अभाव में उन्हें लगातार धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण हेतु प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आवेदन भेजे जाते रहे हैं जिसमें वह पर्यटन विभाग से धनराशि दिए जाने की मांग करते हैं। ऐसे में सभी आवेदकों को पर्यटन मंत्री ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण हेतु पर्यटन विभाग को अपना आवेदन देने के बजाय वह इसके लिए स्थानीय विधायक से ही सम्पर्क करें। क्योंकि 17 फरवरी 2014 के शासनादेश में व्यवस्था दी गई है कि प्रत्येक विधायक की निधि से अतिरिक्त 25.00 लाख की धनराशि प्रतिवर्ष धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण हेतु व्यय की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...