Friday, March 24, 2023
Home मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री मोदी ने चंपा से कहा ऑनलाइन बेचो जैविक उत्‍पाद

प्रधानमंत्री मोदी ने चंपा से कहा ऑनलाइन बेचो जैविक उत्‍पाद

मध्य प्रदेश, भोपाल :

अनूपपुर की मास्‍टर कृषि सखी चंपा के अनुभव सुने पीएम ने

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वर्चुअल कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्‍व-सहायता समूह से जुड़ी अनूपपुर जिले की मास्‍टर सामुदायिक स्‍त्रोत व्‍यक्ति (सीआरपी) कृषि, सुश्री चंपा सिंह से सीधा संवाद किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने चंपा के अनुभव सुनने के बाद सुझाव दिया कि वह जैविक खाद, कीटनाशक एवं अन्य उत्पाद ऑनलाइन बेवसाइट के माध्यम से बेचें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच सकें। इससे मुनाफा तो होगा ही साथ में लोगों को कम लागत एवं उन्नत जैविक कृषि के लिये उनके अनुभवों का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा।

सुश्री चंपा सिंह ने बताया कि बचपन में पिता का देहांत होने के बाद बड़ी मुश्किलों से उनकी माँ ने पालन-पोषण कर विवाह किया। दुर्भाग्यवश विवाह के दो माह बाद ही पति का देहांत हो गया। इस विकट परिस्थिति से जूझने में सबसे बड़ा सहारा आजीविका मिशन के समूह से मिला। समूह से जुड़ने के बाद 100 से अधिक प्रशिक्षण प्राप्त किये, जो अलग-अलग विषयों पर आधारित थे। इनमें से एक कृषि सखी प्रशिक्षण भी था। कृषि सखी का प्रशिक्षण लेकर अपने क्षेत्र के साथ अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश सहित साढ़े पाँच हजार महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया।

सुश्री चंपा सिंह ने बताया कि प्रारंभ में 75 हजार रूपये का ऋण स्व-सहायता समूह से तथा मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना से 1 लाख रूपये का ऋण लिया था। इस राशि से कृषि किसान सेवा केन्द्र खोला। केन्द्र पर जैविक खाद, जैविक कीटनाशक, नीमास्त्र, बृह्मास्त्र, आग्नि आस्त्र बेचना शुरू किया। ये सब जैविक हैं जो घर में बनाये जाते हैं। पहले माँ-बेटी मिलकर साल में 50 हजार भी नहीं कमा पाती थीं और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता था। अब साल में लगभग ढाई से तीन लाख रूपये की आय हो जाती है। चर्चा के दौरान चंपा का आत्म-विश्वास एवं बेवाकी से उत्तर देने का लहजा देखकर प्रधानमंत्री ने बार-बार प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज देश के पाँच राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, तमिलनाडु और मणिपुर की समूहों से जुड़ी आत्म-निर्भर महिलाओं से संवाद किया। इस वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया, साथ ही जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों में कार्यक्रम का प्रसारण देखने के लिये भी प्रबंध किये गये थे। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में समूह सदस्यों ने टीव्ही और मोबाइल पर लाइव कार्यक्रम देखा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों का गठन कर ग्रामीण निर्धन परिवारों को संगठित करते हुए उनके आर्थिक, सामाजिक सशक्तिकरण के लिये काम किया जा रहा है। समूह सदस्‍यों को समूहों, ग्राम संगठनों, संकुल स्‍तरीय संघों के माध्‍यम से तथा बैंक ऋण के रूप में सस्‍ती ब्याज दरों पर आसान प्रक्रिया से वित्‍तीय सहायता की जाती है। इससे उन्‍हें बिना कठिनाई के आजीविका गतिविधियाँ शुरू और सुदृढ़ करने का अवसर मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...