Tuesday, March 28, 2023
Home मध्यप्रदेश शिक्षा, अनुसंधान केंद्र और उद्योगों में साझेदारी समय की आवश्यकता : राज्यपाल...

शिक्षा, अनुसंधान केंद्र और उद्योगों में साझेदारी समय की आवश्यकता : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

उच्च शिक्षा की उत्कृष्टता, प्रसार और मूल्यांकन के प्रति सजग हों  –   राज्यपाल पटेल
स्टेट लेवल एनालिसिस ऑफ एक्रिडेटेड हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन के प्रतिवेदन का लोकार्पण

मध्य-प्रदेश :

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश-प्रदेश की आर्थिक प्रगति को सुनिश्चित करने, सामाजिक एकता और देश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए अनुसंधान और शिक्षण के बीच तालमेल कर शिक्षा संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों और उद्योगों के बीच साझेदारी को प्रोत्साहित किया जाना समय की आवश्यकता है। पटेल आज पीपुल्स विश्वविद्यालय के सभागार में स्टेट लेवल एनालिसिस ऑफ एक्रिडेटेड हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन प्रतिवेदन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि नागरिकों एवं समाज की प्रगति और उन्नति काफी हद तक शिक्षा के विकास, विशेषकर उच्च शिक्षा पर निर्भर करती है। आवश्यकता अंतर्राष्ट्रीय मानकों और चुनौतियों के अनुसार उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता, ज्ञान और नवाचार के साथ ही शिक्षा की उत्कृष्टता, प्रसार और मूल्यांकन के प्रति सजग होने की है। यह समझना ज़रूरी है कि उच्च शिक्षा प्रणाली के विस्तार के लिए हमें शिक्षण पद्धति में अनिवार्यता सुधार करना होगा, तभी संस्थान की प्रासंगिकता और अस्तित्व बना रह सकेगा। इसलिए ज़रूरी है कि उच्च शिक्षा को इस तरह से डिजाइन किया जाए कि वह समाज को जिम्मेदार और सभ्य नागरिक प्रदान करे, जो राज्य और लोगों की सेवा एवं भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो।

राज्यपाल श्री पटेल ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों से आग्रह किया है कि दर्पण के समान आत्म-निरीक्षण और आत्म-चिंतन के लिए नैक की रिपोर्ट का उपयोग करें। रिपोर्ट में रेखांकित विषयों पर विशेष ध्यान दें। संस्थान की व्यवस्था में सुधार करें। उच्च शिक्षा के वातावरण में मौजूद स्थायी प्रथाओं की पहचान कर, शिक्षा के सभी हितधारकों को सर्वोत्तम शैक्षिक अनुभव प्रदान करना सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिदृश्य की कल्पना करते हुए, नैक गुणवत्ता विश्लेषण रिपोर्ट में सुझाए गए संशोधन, पुन: डिजाइन और पुनर्गठन के द्वारा शिक्षार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अनुभव प्रदान करने की व्यवस्था करें। शिक्षण और सीखने की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए संस्थानों का बुनियादी ढाँचा भी मज़बूत बनाना आवश्यक है। उन्होंने आशा की है कि विश्लेषण रिपोर्ट राज्य के मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षा में गुणवत्ता को बढ़ाने के उपायों को लागू करने में गति लाएगी।

नैक के संचार सह प्रकाशन अधिकारी प्रो. वहीद उल हसन ने राज्य स्तरीय विश्लेषण प्रतिवेदन की जानकारी दी। पुस्तक के लेखक नैक के सलाहकार स्व. गणेश हेगड़े के योगदान का स्मरण किया। विशेषज्ञ डॉ. डी.एन. संसवाल ने बताया कि 7 मानदंडों का विश्लेषण प्रतिवेदन में किया गया है। पीपुल्स विश्वविद्यालय के कुलपति राजेश कपूर ने स्वागत उद्बोधन दिया। नैक के सहायक सलाहकार श्री श्याम सिंह इंदा ने आभार माना। राज्यपाल का कार्यक्रम में पुष्प-गुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

आयुक्त उच्च शिक्षा श्री कर्मवीर शर्मा, प्रोचांसलर पीपुल्स विश्वविद्यालय डॉ. मेधा विजयवर्गीय, नैक की सहायक सलाहकार डॉ. विनीता साहू और प्रतिवेदन के सह लेखक स्व. गणेश हेगड़े की पत्नी श्रीमती मुकाम्बी हेगड़े सहित विभिन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्राध्यापक, प्रबंधक और उच्च शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...