नई दिल्ली, अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर आज विपक्षी दल संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्षी दल अदाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी और शेयरों में हेराफेरी के आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेसी कार्यकर्ता आज SBI और LIC के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन भी करेंगे। इससे पहले इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों की नारेबाजी के बीच शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया था।

Parliament Budget Session Live: