Wednesday, October 4, 2023
Home उत्तराखंड मंत्री सतपाल महाराज : " शिक्षा व संस्कारों के लिए आवश्यकता है...

मंत्री सतपाल महाराज : ” शिक्षा व संस्कारों के लिए आवश्यकता है बड़े स्तर पर अनुसंधान की “

हरिद्वार।

भारतीय शिक्षण संस्थान का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन

अध्यात्म को जानने के लिए गुरू के पास जाना पड़ता है। गुरू ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उत्तराखंड हमारी देव भूमि और संस्कार भूमि है। हमारे यहाँ मां के गर्भ से ही बच्चे को संस्कारों की नींव पड़ जाती है। उक्त बात शनिवार को प्रेमनगर आश्रम में तीन दिवसीय अखिल भारतीय विस्तारक आभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शनिवार को प्रेमनगर आश्रम में 19 से 21 अगस्त तक चले अखिल भारतीय विस्तारक अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर प्रतिभाग किया।

देश के विभिन्न हिस्सों से आये विस्तारकों को सम्बोधित करते हुए श्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय शिक्षण मंडल शिक्षकों को सशक्त, आत्मनिर्भर तथा आलोकित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। श्री महाराज ने कहा कि अध्यात्म और संस्कार के बल पर ही हम विश्व गुरू बन सकते हैं। इसलिए हमें ऐसे विषयों पर अनुसंधान करना चाहिए जिसमें कहा गया कि वीर अभिमन्यु ने चक्रव्यूह तोड़ने का ज्ञान अपनी माँ के गर्म में ही प्राप्त कर लिया था।

अखिल भारतीय विस्तारक अभ्यास वर्ग के समापन सत्र के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए भारतीय शिक्षक मंडल अनुसंधान प्रकोष्ठ एवं ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. कमल घनशाला के मध्य एक अनुबंध भी किया गया।

अभ्यास वर्ग के समापन सत्र को को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुरेश चंद ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज का सदैव हमें आशीर्वाद मिलता रहता है। हमें इस बात की प्रसन्नता है कि भारतीय शिक्षक मंडल अपने कार्यों के बल पर लगातार आगे बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी के काम को आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि मुझे 100 युवक मिल जाए तो मैं पूरे समाज को संस्कारवान बना सकता हूं। शिक्षक मंडल ने 57 युवक देश को दिए हैं जो पूर्णकालिक रूप से अपनी सेवा दे रहे हैं।

इस अवसर पर भारतीय शिक्षक मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मुकुल कानिटकर और भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री श्री उमाशंकर पचौरी ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन भारतीय शिक्षक मंडल, दिल्ली के महामंत्री श्री सुरेश गोहे ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

CM धामी की अध्यक्षता में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने...

 उत्तराखंड   देहरादून   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के...

दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन – मुख्यमंत्री धामी

पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन सम्मेलन के होंगे ब्रांड एंबेसडर-मुख्यमंत्री धामी आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच...

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

महापुरुषों के बताये मार्ग का हमें जीवन में अनुसरण करना चाहिए – बंशीधर तिवारी देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व...

मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा में उत्तराखण्ड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रामपुर तिराहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम...

CM चौहान ने विकास भवन सह ई-गवर्नेंस सेंटर के नव-निर्मित भवन का किया लोकार्पण, कहा गाँवों का विकास ही सही अर्थों में देश का...

मध्य-प्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गाँवों का विकास ही सही अर्थों में देश का विकास है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित और...

राज्यपाल ने सीमान्त मलारी में जवानों का बढ़ाया हौसला, कहा- ‘सरहद पर तैनात जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व’

राज्यपाल ने बद्रीनाथ पूजा में देश और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना मलारी/बद्रीनाथ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को...

सीएम धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूडी को दी जन्मदिन की बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और...

सीएम ने uksssc से चयनित 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

सीएम ने सिटीजन एप ‘ वन स्टॉप सॉल्यूशन’लांच किया देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में नगर निकायों...

स्वच्छता अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका -सीएम धामी

हल्द्वानी। मन में रखो एक ही सपना स्वच्छ बनाना है भारत अपना । यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम...

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून। भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स और पटेल नगर...