Tuesday, March 28, 2023
Home उत्तराखंड मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा...

मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर-रेखा आर्या

  रुड़की  

प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या आज रुड़की स्थित कोर विश्वविद्यालय पहुंची जहां वह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 23वीं SQAY “मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता” के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होने के साथ ही प्रतिभागी खिलाड़ियो ने अपने मार्शल आर्ट के हुनर को दिखाया जिसपर खेल मंत्री ने खिलाड़ियो की भूरी-भूरी प्रसंशा की। यह प्रतियोगिता आज से 3 फरवरी तक चलेगी जिसमे 20 राज्यों व एक केंद्रशासित राज्य के कई खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।।इस अवसर पर खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

खेल मंत्री ने कहा कि खेलों से बच्चे अनुशासित होते हैं, जिससे वो आगे चलकर समाज के लिए अच्छे नागरिक भी बनते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार का आयोजन प्रदेश में होने से हर प्रदेश के बच्चों को देवभूमि उत्तराखंड का खान-पान, पहनावा और संस्कृति का पता चलता है और वह इससे जुड़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि स्वयं सुरक्षा भी है।


खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रसन्नता व्यक्त की कि आज इससे कहीं ना कहीं हमारे बच्चे आत्मरक्षा का गुर सीख रहे हैं, जो बेहद जरुरी भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मार्शल आर्ट की कई विधाएं वैश्विक खेल स्पर्धाओं का हिस्सा हैं, जिनमें से सबसे लोकप्रिय मार्शल आर्ट में ताइक्वांडो है। यह लड़ने की तकनीक, आत्मरक्षा, खेल, व्यायाम, ध्यान और दर्शन को जोड़ती है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ ही खेल भी जरूरी है। पढ़ाई के बिना खेल का कोई महत्व नहीं है। इसलिए बच्चों को चाहिए कि खेल व पढ़ाई दोनों में बराबर समय दें। बच्चों को आज के इस दौर में आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की जानकारी बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी से मार्शल आर्ट को सुरक्षा के लिए उपयोग करने की अपील की।

खेल मंत्री ने कहा कि आज उनकी सरकार खिलाड़ियों के लिए कई सारी योजनाएं चला रही है जिसमें मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान उन्नयन योजना सहित कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। कहा की खेल विभाग द्वारा जल्द ही खिलाड़ियों के लिए 4% का क्षेतिज आरक्षण, स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड सहित कई अन्य योजनाएं लागू की जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रति राज्य और केंद्र सरकार गंभीर है खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। खेल मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में इसे खेल भूमि के नाम से जाना जाए ,उन्होंने कहा कि 2024 में राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है जिसके लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। आने वाले समय में हमारे बच्चे देश के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन करें इस और सरकार और विभाग लगातार गंभीर है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रुड़की श्री शोभाराम प्रजापति जी, चांसलर श्री जे. सी. जैन जी,मैनेजिंग डायरेक्टर श्री श्रीयांश जैन जी,एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती चारु जैन जी,निदेशक कोर यूनिवर्सिटी श्री बी. एम. सिंह जी ,SQAY प्रेजिडेंट श्री प्रवीण जी सहित विश्वविद्यालय स्टाफ व प्यारे खिलाड़ी उपस्थित रहे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...