कोलकाता West Bengal Assembly Election 2021: हाल में नंदीग्राम में चोटिल होने के बाद घायल बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी आखिरकार रविवार को एक बार फिर बंगाल के चुनावी मैदान में उतर गईं। व्हील चेयर पर बैठकर ममता का कोलकाता में रोड शो भी शुरू हो गया है।गौरतलब है कि चोटिल होने के बाद ममता आज पहली बार रोड शो व सभा करने जा रही है। इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
एलगिन रोड पहुंचा ममता का रोड शो। और 2 किलोमीटर का रास्ता बचा है। हाजरा मोड़ पर 5 किलोमीटर लंबे रोड शो का होगा समापन। इसके बाद व्हील चेयर से ही सभा को संबोधित करेंगी ममता बनर्जी।
तृणमूल कांग्रेस द्वारा कोलकाता के मेयो रोड से हाजरा मोड़ तक 5 किलोमीटर लंबे रोड शो का ममता नेतृत्व कर रही हैं। दोपहर करीब 2:00 बजे या रोड से शुरू हुआ है। इसके बाद ममता सभा को भी संबोधित करेंगी। रोड शो में ममता व्हील चेयर पर बैठीं नजर आ रही हैं। उनके साथ तृणमूल सांसद व उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी सहित तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। वहीं, रोड शो शुरू होने से ठीक पहले ममता ने ट्वीट करके हुंकार भरीं। उन्होंने कहा- निडर होकर लड़ेंगे, झुकेंगे नहीं। पूरी ताकत से हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
व्हील चेयर पर बैठ कर दीदी का रोड शो शुरू
गौरतलब है कि चोटिल होने के बाद ममता आज पहली बार रोड शो व सभा कर रही है। इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। ममता कोलकाता के मेयो रोड से हाजरा मोड़ तक 5 किलोमीटर लंबे रोड शो का नेतृत्व करेंगी। इसके बाद वह सभा को संबोधित करेंगी।
गौरतलब है कि कोलकाता के गांधी मूर्ति में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रोड शो में भाग लेने के लिए टीएमसी के कार्यकर्ता और नेता इकट्ठे हुए हैं। आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दुर्गापुर भी जाएंगी। यहां से सोमवार को पुरुलिया जाएंगी। मंगलवार को बांकुड़ा में कार्यक्रम है। रविवार संध्या मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से दुर्गापुर के गांधी मोड़ स्थित मैदान में उतरेंगी। वहां से व्हील चेयर पर 300 मीटर दूर सिटी रेजीडेंसी होटल जाएंगी। वहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रात में विश्राम करेंगी।