Thursday, March 30, 2023
Home राष्ट्रीय ममता का बड़ा हमला, कहा- सिर्फ दो आदमी चला रहे देश, उनकी...

ममता का बड़ा हमला, कहा- सिर्फ दो आदमी चला रहे देश, उनकी वॉशिंग मशीन में सब हो जाते हैं ‘साफ’

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज (11 फरवरी) भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लिए बिना कहा कि सिर्फ दो आदमी देश चला रहे हैं। उनकी वॉशिंग मशीन में हर काला आदमी ‘साफ’ हो जाता है। दरअसल, ममता बनर्जी एक मीडिया संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने परिवारवाद पर भी मोर्चा खोला।

भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ जोर-शोर से मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम एक-दूसरे को लड़ाना है। मैं स्ट्रीट फाइटर हूं। किसी से डरती नहीं हूं। ये बंगाल आकर हमें डराते हैं। अगर हम डरेंगे तो मरेंगे, इसलिए डरना नहीं है। सिर्फ दो आदमी पूरा देश चला रहे हैं। वे कहते हैं कि जो हमारी बात नहीं मानेगा, उसे खत्म कर देंगे।

‘चोर की माई, जोर से बोले’
ममता बनर्जी ने कहा कि ये लोग एटिट्यूड दिखाते हैं और हम एटिट्यूड को गैटिट्यूड बनाते हैं। इन लोगों का खौफ इतना ज्यादा है कि हर कोई डरा हुआ है। देश के उद्योगपति भी डरे हुए हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि चोर की माई जोर से बोलती है। उनके (भाजपा) पास खास वॉशिंग मशीन है, जिसमें हर काले आदमी को वह साफ कर लेते हैं।

जय श्रीराम पर दिया यह जवाब
कार्यक्रम में ममता बनर्जी से जय श्रीराम बोलने को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने जवाब दिया कि हम जय सियाराम बोलते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा का काम लड़ाना और बांटना है। विकास के मुद्दे पर वह चुनाव नहीं लड़ सकते। भाजपा वाले कोई काम नहीं करते। ये लोग गुंडागर्दी और दंगा-फसाद करते हैं। सबको इनकम टैक्स और सीबीआई का डर दिखाते हैं। बंगाल में कभी जाति की राजनीति नहीं हुई, लेकिन भाजपा ने इसकी शुरुआत कर दी है।

संघ से नहीं, भाजपा से जंग
ममता बनर्जी ने कहा कि ममता ने कहा कि हम संघ से नहीं लड़ रहे हैं। हम भाजपा से लड़ रहे हैं। ये कहते हैं कि जो हम कहते हैं, वहीं सही है। जो नहीं मानेगा, वह भुगतेगा। आज देश के सभी व्यापारी और कारोबारी भय में जी रहे हैं। ये लोग ज्यादा दिन रहे तो देश को बेच देंगे।

भाजपा के साथ हैं सीपीएम-कांग्रेस
सीपीएम और कांग्रेस को विपक्षी दलों के तौर पर देखने के सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा कि ये दोनों भाजपा की ए टीम हैं। सीपीएम और कांग्रेस दोनों मिलकर भाजपा के लिए काम कर रही हैं। वहीं, परिवारवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के घर वालों के बारे में मैं भी बता सकती हूं। अमित शाह ने अपने बेटे को क्रिकेट बोर्ड में शामिल किया, लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा। वह मेरा भतीजा है, लेकिन मैं ऐसी राजनीति नहीं करती।

Source Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको...

प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी—पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

 नई दिल्ली   देहरादून   उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी। इससे प्रदेश...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून  उत्तराखण्ड के रामनगर में प्रथम जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिये निर्देश, आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया...

उत्तराखंड, Dehradun ; आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं...

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...