Friday, March 24, 2023
Home उत्तराखंड डंपिंग जोन को विकसित करने के लिए शीघ्र बनाएं एक्शन प्लान :...

डंपिंग जोन को विकसित करने के लिए शीघ्र बनाएं एक्शन प्लान : महाराज

रोप-वे की प्रगति को लेकर भी हुआ मंथन

देहरादून।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने चारधाम परियोजना के दौरान बनाए गए डंपिंग जोन को जन सुविधाओं के लिए उपयोग में लाए जाने और रोपवे के निर्माण को लेकर शनिवार को लोनिवि,वन विभाग एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य योजना पर मंथन किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शनिवार को प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, यमुना कॉलोनी में लोक निर्माण, पर्यटन एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक पर चारधाम परियोजना के अंतर्गत 889 किमी में बने 350 डम्पिंग जोन की पर्यटन की दृष्टि से उपयोगिता पर मंथन किया।

उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चार धाम परियोजना के अंतर्गत बने सभी डंपिंग जोनों को पर्यटकों की सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया जाए। डंपिंग जोन के तहत जितने स्थान चिन्हित किए गए उन सभी स्थानों का उपयोग कैरावन, पार्किंग, शौचालय, रेस्ट हाउस एवं रेस्टोरेंट्स आदि गतिविधियों के उपयोग में लाई जाए।

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम परियोजना के अंतर्गत 889 किमी के दायरे में यात्रा मार्ग पर कुल 350 डम्पिंग जोन हैं। पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने हेतु 54 डम्पिंग जोन जिनका कुल क्षेत्रफल 125 बीघा है चिन्हित किये गये हैं। श्री महाराज ने बताया कि ऋषिकेश से माणा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर 06 डंपिंग जोन, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 पर 05 डंपिंग जोन, टनकपुर से पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर 30 डंपिंग जोन, ऋषिकेश से धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-94 पर 03 डंपिंग जोन, धरासू से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-94 पर कुल 10 डंपिंग जोन जबकि धरासू से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-108 पर 01 डंपिंग जोन उपलब्ध है।

अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा लोक निर्माण एवं वन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि तुरंत इस पर एक्शन प्लान तैयार करें ताकि समय पर इस योजना को मूर्त रूप दिया जा सके।

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने लोनिवि एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात पर्यटन एवं ब्रिडकुल के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर निर्माणाधीन रोकने पर चर्चा करने के साथ-साथ उनकी प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बैठक के दौरान देहरादून (पुरकुल गांव) से मसूरी (लाइब्रेरी चौक), कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर, ठुलीगाड़ से पूर्णागिरि, जानकी चट्टी (खरसाली) से यमुनोत्री, रानी बाग से नैनीताल, गौरीकुंड से केदारनाथ, गोविंद घाट से हेमकुंड, झलपाडी से दीवाडांडा, कीर्तिखाल से भैरव गढ़ी और क्यूंकालेश्वर महादेव मंदिर तक रोप-वे की प्रगति और तकनीकी पहलुओं पर भी विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव सुधांशु, सचिव वन विजय कुमार यादव, अपर सचिव अतर सिंह, अपर सचिव पर्यटन वाई.के. पंत, प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक, मुख्य अभियंता एन.एच. ओमप्रकाश, ब्रिडकुल प्रबंध निदेशक सी.एस. नेगी और आर.के. उनियाल सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...