Home उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने केन्द्र सरकार से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढे...

महिला कांग्रेस ने केन्द्र सरकार से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढे दामों को वापस लिए जाने की मांग की 

देहरादून:

बढती मंहगाई को लेकर आज देहरादून महानगर महिला कांग्रेस कार्यक्र्ताओं ने महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में कचहरी में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। साथ ही जिलाधिकारी को चूडी, उपले, चूल्हा व गैस सिलेण्डर भी भेंट किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के नाम जिलाधिकारी देहरादून को सौंपे ज्ञापन में महिला कांग्रेस कार्यक्र्ताओं ने कहा कि केन्द्र में भाजपा नीत सरकार अपने 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है। देश की प्रचण्ड बहुमत वाली भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास पर चोट करते हुए रसोई गैस सिलेण्डर, सब्जी, अनाज के दामों में लगातार वृद्धि की है। वर्तमान में भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। भाजपा नेतृत्व ने चुनाव के समय देश की जनता से मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा किया परन्तु आज मंहगाई घटने के बजाय दिन-दूनी रात चैगुनी वृद्धि कर रही है।

महिला कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता से पेट्रोलियम पदार्थो के दाम कम करने के साथ-साथ मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा किया था। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 75 प्रतिशत की कमी होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है। कांग्रेस शासन में जहां अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 150 डाॅलर प्रति बैरल होनेे के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम काफी कम थे, वहीं वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 70 डाॅलर प्रति बैरल से भी कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल के दाम 100 रूपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 90 रूपये प्रति लीटर के उच्च स्तर पर हैं। केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस के मूल्यों में की गई भारी वृद्धि के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के हितों पर चोट पहुँची है। गौरतलब है कि कांगे्रस गठबन्धन की सरकार के समय में रसोई गैस का मूल्य 414 रू0 था जबकि वर्तमान में रसोई गैस का मूल्य 900 तक पहुॅच गया है। आम जरूरत की चीजों के दामों में विगत 7 वर्षो में कई गुना वृद्धि से आम गरीब व्यक्ति का जीना मुहाल हो गया है।

कांग्रेसजनों ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड की गरीब जनता को राज्य खाद्य योजना के अन्र्तगत मिलने वाले गेहूँ एवं चावल के दामों में भारी वृद्धि कर गरीब आदमी को भुखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया है। कांग्रेस शासन में गेहँू 5 रूपये किलो तथा चावल 9 रूपये किलो मिलता था उसके दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने गेहूँ 8.60 रूपये किलो तथा चावल 15 रूपये प्रति किलो कर दिया हैं। वहीं राशन की मात्रा में भारी कटौती कर दी गई है, जिससे कई परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। दूसरी ओर केन्द्र सरकार द्वारा सस्ते गल्ले के माध्यम से वितरित की जाने वाली चीनी तथा मिट्टी के तेल पर मिलने वाली सब्सिडी को बन्द कर गरीब जनता के साथ छलावा किया गया है। चुनावों में बड़े-बड़े वादे करने वाली भारतीय जनता पार्टी देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रही हैं इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकारों को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है।

ज्ञापन में महिला कांग्रेस ने लगातार बढती मंहगाई की ओर प्रधान ध्यान आकर्षित करते हुए आम आदमी को राहत राहत पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढे दामों को वापस लिए जाने की मांग की है।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रवक्ता पुष्पा पंवार, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ० प्रतिमा सिंह, ब्लाक अध्यक्ष जया गुलाटी, पूनम पुण्डीर, मालती, सुशीला, सरिता बिष्ट, पार्षद सविता सोनकर, रंजीत कौर, रजनी रावत, सरोज भाटिया, संगीता देवी, कृष्णा देवी, सीता देवी, योगेश, ममता बसनेत, ऋतुनन्दा, गायत्री देवी, गायत्री चैहान, पूनम गुप्ता, ममता सजवाण, प्रियंका भण्डारी, राजकुमारी, अंजू भारती, मोहन काला, गीता राम जायसवाल, अनूप कपूर, राजेन्द्र सिंह, मनोज तालियान, संजय भारती, अमिता यादव, सरोज सैनी, सरोज शर्मा, सुष्मा, सुमन बाला, वर्षा मनवाल, मिथिलेश, उषा आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को किया जाएगा विकसित- सीएम धामी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को विकसित किया जाएगा, जिससे...

वन विभाग ने नदियों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया विशेष अभियान, 102 एकड़ भूमि को कराया खाली

देहरादून। वन विभाग ने नदियों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के पहले दिन 102 एकड़ भूमि को खाली कराया।...

उत्तराखंड में अचानक मौसम ने बदली करवट, मसूरी में बारिश के साथ जमकर गिरे ओले

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार शाम को मौसम ने करवट बदली। चमोली जिले और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि...

सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र...

CM धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, नई दिल्ली ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 101 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, New Delhi मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में प्रतिभाग किया।

Dehradun / नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के आयोजन पर शासन में मंथन

सभी निर्माण कार्य समय से पहले करने के दिये निर्देश देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग कर आज के सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया

हरिद्वार। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धर्म एवं संस्कृति का लगातार उत्थाान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में...

28 मई को नए संसद भवन परिसर का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 75 रुपए का सिक्का भी होगा जारी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्रालय संसद भवन की नई इमारत के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपए का सिक्का जारी करने का एलान किया है।...