Saturday, September 23, 2023
Home मध्यप्रदेश किसानों और महिलाओं के कल्याण में मध्यप्रदेश की कोशिशें तारीफे काबिल :...

किसानों और महिलाओं के कल्याण में मध्यप्रदेश की कोशिशें तारीफे काबिल : अब्दुल रहमान किनाना

तंजानिया से आए अतिथियों को पसंद आया झीलों का शहर
मुख्यमंत्री चौहान ने दिया जन-कल्याणकारी कार्यों का ब्यौरा

 मध्य-प्रदेश 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर समत्व भवन में भारत यात्रा पर आए तंजानिया के शिष्टमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने अतिथियों को मध्यप्रदेश की विशेषताओं, क्रियान्वित जन-कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। आज जिन लोगों ने मुख्यमंत्री चौहान से भेंट की उनमें श्री अब्दुल रहमान किनाना प्रमुख हैं, जो 25 से 30 जनवरी 2023 तक भारत यात्रा पर आए 5 सदस्यीय सीसीएम प्रतिनिधि-मंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। श्री किनाना, तंजानिया की शक्तिशाली सत्ताधारी पार्टी सीसीएम के उपाध्यक्ष हैं, जो वर्ष 1961 में आजादी के बाद से सत्ता में है। अन्य सदस्यों में संसदीय समिति के सदस्य अब्दुल्ला म्वीनी, मसाफिरी विल्बर्ट, श्री थाडेओ बुरटन और सलुम बकारी सूमा शामिल हैं। प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख किनाना ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिये किये गये कार्य तारीफे काबिल हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने शिष्टमंडल के सदस्यों को पुस्तकें और उपहार भेंट किए।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भोपाल झीलों का शहर है। भारत में तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल का आगमन संपूर्ण विश्व के लिए अच्छी पहल है। भारत और तंजानिया के मध्य सद्भावना का सिलसिला पुराना है। तंजानिया में भारतीय मूल के 50 हजार से अधिक लोग रहते हैं। द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए विशेष प्रयास हो रहे हैं। दोनों देशों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी संबंधों को साझा किया जाता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति में अनुसंधान पर जोर दिया गया है। अनेक स्टार्टअप्स प्रारंभ हुए हैं। मध्यप्रदेश भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। खेलो इंडिया की गतिविधियाँ मध्यप्रदेश में भी हो रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना गर्व का विषय है। मनुष्य को प्रसन्नता का वातावरण उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। लोगों को योजनाओं का आवश्यक लाभ दिलवाने और स्वच्छता जैसे कार्यों में जन-भागीदारी को बढ़ावा दिया गया है। मध्यप्रदेश, प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के अनुरूप योजनाओं को लागू किया है। गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। सड़क, सिंचाई, बिजली, पेयजल की व्यवस्थाएँ मजबूत बनाई गईं। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ ही आँगनवाड़ियों को एडाप्ट करने, पौधे लगाने और आनंद विभाग से विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। यहाँ के नागरिक संग्रह में विश्वास न कर उपयोग में न आने वाली वस्तुएँ और वस्त्र इत्यादि अन्य जरूरतमंद लोगों को प्रदान कर देते हैं। मध्यप्रदेश में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवा कर कृषि लागत घटाने का कार्य किया गया है। किसानों को सिंचाई और बिजली की सुविधाएँ देते हुए उनकी उपज के ठीक दाम दिलवाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलवाने का कार्य किया गया है। साथ ही फसलों के नुकसान पर सहायता राशि भी प्रदान की जाती है। मध्यप्रदेश में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाया गया है। विभिन्न 14 मापदंड बनाए गए हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना लागू की जा रही है, जिसमें परिवार की महिला को प्रतिमाह एक हजार रूपये प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। संबल योजना के हितग्राही, बच्चों के लिए शिक्षण शुल्क और उपचार सहायता प्राप्त करते हैं। महिला को प्रसव के लिए 16 हजार रूपये की राशि संबल योजना में दी जाती है। सामान्य और असमय मृत्यु पर भी मदद दी जाती है। प्रदेश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

शिष्टमंडल को भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता बहुत पसंद आई, लाड़ली लक्ष्मी योजना की तारीफ की

मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने के बाद प्रतिनिधि-मंडल के सदस्य काफी प्रसन्न थे। भोपाल की झील (भोजताल) का दृश्य देख कर प्रतिनिधि-मंडल के सदस्य काफी प्रभावित हुए। उन्हें मध्यप्रदेश की मसाला-टी भी पसंद आई। आज भेंट करने वाले मेहमानों ने मध्यप्रदेश में लागू की गई योजनाओं को महत्वपूर्ण बताया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री  चौहान द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के संबंध में दी गई जानकारी की प्रशंसा की। विजय चौथाईवाले ने समन्वयक की भूमिका निभाते हुए शिष्ट मंडल के भारत आगमन, विभिन्न स्थानों की यात्रा और उद्देश्यों की जानकारी दी। तंजानिया के प्रतिनिधि मंडल के साथ सुश्री दिव्या गुप्ता, श्री सुधांशु गुप्ता और श्री रोहित गंगवानी भी साथ आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक डेलिगेशन आगामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक रहेगा ब्रिटेन के दौरे पर

  बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

भारत में फिर दस्तक देगा मानसून, 25 सितंबर के आसपास होगी वापसी, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

नई दिल्‍ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून की 25 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत से वापसी शुरू होने...

बागेश्वर विधायक को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलवाई शपथ

देहरादून। बागेश्वर से बीजेपी विधायक पार्वती दास को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण करने के बाद बागेश्वर विधायक पार्वती...

फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन ने सीएम धामी से की भेंट

देहरादून। शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म की ‘दो पत्ती’ की टीम प्रसिद्ध फ़िल्म की अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं सुश्री कृति सेनन फ़िल्म निर्माता...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, एसजीआरआरयू में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का जश्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरी- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, प्रदेश में 81 फीसदी मरीज हुये स्वस्थ, फिर भी रहें सतर्क सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश स्वैच्छिक रक्तदान को ई-पोर्टल पर...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह,...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...