Friday, March 24, 2023
Home मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश , स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मरीजों से बात कर...

मध्य प्रदेश , स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मरीजों से बात कर हालचाल जाना

मध्य प्रदेश , भोपाल :

सागर में किया निरीक्षण और ली बैठक

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सागर के स्मार्ट सिटी ऑफिस स्थित कोविड कमान्ड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कमान्ड सेंटर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों से बात चीत कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की और मरीजों से कहा कि अपनी दवाइयाँ समय पर लें। मरीजों ने बताया कि कोविड कमान्ड सेंटर से डॉक्टरों द्वारा दिन में दो बार बातचीत कर स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली जाती है। स्वास्थ्य मंत्री ने होम आईसोलेशन में रह रहे श्री जितेन्द्र जैन, श्री सत्यप्रकाश सोनवानी, कल्पना राजपूत, डॉक्टर सुमित रावत, नेहा यादव और डॉ. चन्द्रमा उपाध्याय से संवाद किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बीएमसी का भ्रमण किया

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बुन्देलखण्ड मेडीकल कॉलेज का भ्रमण कर आईसीयू वार्ड का निरीक्षण भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने आईसीयू के प्रवेश द्वार पर वार्ड में भर्ती मरीजों से मोबाईल पर वीडियो कॉल पर बातचीत की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बीएमसी के डीन और अधीक्षक को निर्देश दिये कि मरीजों के इलाज में कोई कमी न रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने ऑक्सीजन, दवाएँ, इंजेक्शन, बेड, चिकित्सा स्टाफ, पर्याप्त संख्या में हमेशा उपलब्ध रखने के निर्देश दिये।

कोविड संक्रमण और उपचार की व्यवस्थाओं की समीक्षा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने स्मार्ट सिटी कार्यालय के सभाकक्ष में कोविड संक्रमण और उपचार की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कोविड के नियंत्रण व रोकथाम के लिये की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कमिश्नर श्री मुकेश शुक्ला ने सागर एवं संभाग के अन्य जिलों में कोविड के नियंत्रण एवं रोकथाम के किये गए कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...