Thursday, March 30, 2023
Home मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश ::: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान : जान बचाना...

मध्य प्रदेश ::: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान : जान बचाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता

मध्य प्रदेश ,भोपाल :

सभी को मिले अच्छे से अच्छा उपचार, आई.सी.यू. बेड्स बढ़ाए जाएँ
गरीबों को निःशुल्क राशन मिलता रहे
मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित हुआ है। हमें कुछ और दिन सख्ती करके संक्रमण की चेन को पूरी तरह तोड़ना है। लोगों की जान बचाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी जिलों में कोरोना का अच्छा से अच्छा इलाज सुनिश्चित करना है। आई.सी.यू. बेड्स की संख्या बढ़ाई जाये। शादियाँ आगे बढ़ाई जायें। अंतिम संस्कार में सीमित व्यक्ति शामिल हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी जिलों में कोरोना के दौरान हर गरीब को निःशुल्क राशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिलों से प्रभारी मंत्री, कोरोना के प्रभारी अधिकारी, कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक आदि उपस्थित थे।

ऑक्सीजन एवं इंजेक्शन पर्याप्त

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन आदि पर्याप्त मिल रहे हैं। जहाँ-जहाँ आवश्यक हो बेड्स की संख्या बढ़ाई जाये।

गड़बड़ करने वालों को न छोड़ें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कुछ स्थानों से दवाओं, इंजेक्शन आदि की कालाबाजारी की शिकायतें आ रही हैं, यह हैवानियत है। गड़बड़ करने वालों को छोड़ा न जाए, उन पर सख्त कार्रवाई करें। निजी अस्पताल मरीजों से अधिक शुल्क न वसूलें, यह सुनिश्चित किया जाए।

एम्बुलेंस की दरें निर्धारित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एम्बुलेंस की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित दर पर ही मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध हों।

साप्ताहिक नए प्रकरणों में कमी

प्रदेश में कोरोना के साप्ताहिक नए प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी आई है। प्रदेश में 28 अप्रैल की स्थिति में कोरोना के साप्ताहिक नए प्रकरण 91 हजार 354 थे, वहीं 5 मई की स्थिति में ये  घटकर 86 हजार 820 हो गए हैं। प्रदेश की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 20.3% है।

89 हजार 144 नए सक्रिय प्रकरण

प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 89 हजार 144 हैं।  पिछले 24 घंटों में 12 हजार 319 नए प्रकरण आए हैं, वहीं 9,643 स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश की रिकवरी रेट 84.7% तथा मृत्यु दर 1% है। 

12 ज़िलों में 200 से अधिक नए प्रकरण

प्रदेश के 12 जिलों में 200 से अधिक कोरोना के नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 1817, भोपाल में 1579, ग्वालियर में 1174, जबलपुर में 826, उज्जैन में 355, रीवा में 341, शिवपुरी में 328, रतलाम में 308, धार में 252, सागर में 236, सिंगरौली में 232 तथा सतना में 231 कोरोना के नए प्रकरण आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको...

प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी—पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

 नई दिल्ली   देहरादून   उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी। इससे प्रदेश...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून  उत्तराखण्ड के रामनगर में प्रथम जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिये निर्देश, आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया...

उत्तराखंड, Dehradun ; आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं...

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...