Tuesday, March 28, 2023
Home मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री चौहान : अद्भुत दृश्य है ये, सभी मानवता की...

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री चौहान : अद्भुत दृश्य है ये, सभी मानवता की सेवा में लगे हैं

मध्य प्रदेश ,भोपाल :

कोरोना के खिलाफ युद्ध को आपने नई दिशा दी है
आपके इस भागीरथी प्रयास को प्रणाम
मुख्यमंत्री चौहान ने माँ अहिल्या कोविड केअर सेन्टर इंदौर के संचालक, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, मरीजों से बातचीत की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यदि सकारात्मक ऊर्जा के साथ कोरोना का सामना किया जाए, तो कोरोना आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अद्भुत दृश्य है ये, सभी मानवता की सेवा में लगे हैं। कोरोना के खिलाफ युद्ध को आपने नई दिशा दी है।आपके इस भागीरथी प्रयास को मैं प्रणाम करता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर में हाल ही में राधा स्वामी सत्संग व्यास द्वारा बनाए गए 1200 बिस्तरीय माँ अहिल्या कोविड केअर सेन्टर के संचालक, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, मरीजों आदि से बातचीत की। उन्होंने कोविड सेंटर का वर्चुअल अवलोकन भी किया। इस अवसर पर इंदौर से मंत्री श्री तुलसी सिलावट, केंद्र के संचालक डॉ निशांत खरे आदि शामिल हुए।

मध्यप्रदेश का प्रथम तथा देश का द्वितीय सेंटर

चिकित्सा संबंधी सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह मध्यप्रदेश का पहला तथा देश का दूसरा सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर है। इसे रिकॉर्ड 6 दिन में तैयार किया गया, जिसमें दो चरणों में 600-600 बेड तैयार किए गए हैं। 250 एकड़ में फैले हुए इस केंद्र में 35 एकड़ में शेड बनाया गया है। परिसर में 12 हजार पेड़ तथा 3,000 टॉयलेट है। यहां शत-प्रतिशत वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम है। ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। कोरोना मरीजों के लिए योग, प्राणायाम, स्टीम लेने, नाश्ते, भोजन, कोविड जाँच, उपचार आदि व्यवस्थाएँ हैं। यहां 65 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए गए हैं। इस केंद्र का संचालन इंदौर के चार बड़े चिकित्सालय मेदांता, अपोलो, चोइथराम एवं बॉम्बे हॉस्पिटल की टीम द्वारा किया जा रहा है।

यहाँ आकर आशा विश्वास जगा है

मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा के दौरान केंद्र में भर्ती राजमोहल्ला इंदौर के श्री देवेंद्र भावसार ने बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव आने के बाद निराशा की स्थिति में अपने घर में पड़े थे। फिर जब उन्हें इस सेंटर के बारे में पता चला और वे यहाँ आए तो उनके जीवन में आशा एवं विश्वास जागा। अब लग ही नहीं रहा कि वे बीमार हैं।

यहाँ इलाज के साथ मोटिवेशन भी दिया जाता है

केंद्र में भर्ती सुश्री अंजलि तथा वंशिका ने बताया कि वे 5 दिन पहले इस केंद्र में भर्ती हुई हैं। शुरू में तो उन्हें डर लग रहा था, परंतु अब वे बहुत खुश हैं। इस केंद्र में कोविड-19 इलाज के साथ ही मोटिवेशन भी दिया जाता है।

अस्पताल के और यहाँ के माहौल में बहुत फर्क है

मुख्यमंत्री श्री चौहान से बातचीत के दौरान डॉक्टर अंजली एवं नर्स लक्ष्मी ने बताया कि अस्पताल के और यहाँ के वातावरण में बहुत अंतर है। अस्पताल में मरीज को डर लगता है, वहीं यहाँ पर मरीज घर जैसा महसूस कर रहे हैं। पूरा एक परिवार लगता है।

इतने कम समय में इतने विशाल अस्पताल का निर्माण अकल्पनीय

मुख्यमंत्री श्री चौहान को केंद्र की संचालक डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव ने बताया कि इतने कम समय में जिला प्रशासन इंदौर द्वारा इतने विशाल एवं सर्व सर्व सुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर का निर्माण अकल्पनीय है। कोरोना महामारी जैसी नेशनल इमरजेंसी के दौरान यह मानवता की बहुत बड़ी सेवा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के ट्रस्टियों से भी बातचीत की तथा उनका आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...