Monday, March 20, 2023
Home राष्ट्रीय देश के कई राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, कहां-कहां मिली ढील, देखें...

देश के कई राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, कहां-कहां मिली ढील, देखें पूरी अपडेट

देश के कई राज्य़ों ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अभी लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया गया है। जानिए देश के सभी राज्यों से अपडेट।

नई दिल्ली, देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आ रही है। इसका कारणु कई राज्यों में कोरोना संक्रमण में कमी है। इसको देखते कई राज्य अब धीरे-धीरे लॉकडाउन को हटा रहे हैं तो कई राज्यों ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों ने भी पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र सरकार 14 अप्रैल से लागू पाबंदियों को पहले ही 15 दिनों के लिए बढ़ा चुकी है। हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा ने कोरोना की स्थिति के मद्देनजर लॉकडाउन या अन्य पाबंदियां सोमवार से अगले एक हफ्ते से एक पखवाड़े तक बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं, दिल्ली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश ने पाबंदियों में कुछ ढील देने का फैसला किया है। आइए जानते हैं कि आखिर देश के वो कौन से राज्य हैं जिन्होंने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है और किसने ढील देने को कहा है…

हरियाणा में 7 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

हरियाणा सरकार ने एक बार फिर लाकडाउन बढ़ा दिया है। राज्य में अब 7 जून तक लाकडाउन रहेगा। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल दुकानें अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल सकती हैं। दुकानों को आड-ईवन फार्मूले पर खोला जाएगा। 15 जून तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।

दिल्ली में पाबंदियों में ढील, लेकिन लॉकडाउन जारी

दिल्ली में सोमवार से ढील देने का फैसला किया गया है लेकिन लॉकडाउन की पाबंदियां सात जून तक लागू रहेंगीष डीडीएमए ने मौजूदा लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के दौरान निर्माण स्थलों पर कामगारों और कर्मचारियों को जाने की अनुमति होगी बस उन्हें आवाजाही के लिए ई-पास लेने होंगे।

केरल 

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में पाबंदी को नौ जून तक बढ़ाने की घोषणा की है।

पुडुचेरी 

पुडुचेरी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

तमिलनाडु 

तमिलनाडु लॉकडाउन को पहले ही सात जून तक बढ़ा चुका है।

कर्नाटक

कर्नाटक सरकार ने सात जून तक लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि अगर लोग सहयोग करें और कोरोना के मामलों में कमी आए तो लॉकडाउन को विस्तारित करने का सवाल ही नहीं उठता।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार 14 अप्रैल से लागू पाबंदियों को पहले ही 15 दिनों के लिए बढ़ा चुकी है। ये पाबंदियां एक जून को खत्म होंगी।

गोवा

गोवा सरकार ने शनिवार को ‘कोरोना कर्फ्यू’ सात जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में ‘कोरोना कर्फ्यू’ के प्रतिबंधों में एक जून से चरणबद्ध तरीके से छूट के बावजूद अगले हफ्ते पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा।प्रदेश में पांच प्रतिशत से अधिक और इससे कम संक्रमण दर वाले जिलों के लिए ‘अनलॉक’ के अलग-अलग दिशा-निर्देश होंगे।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश ने शुक्रवार को पाबंदी को सात जून तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन

पूर्वोत्तर के कई राज्यों ने कोरोना के मामलों में तेजी के कारण पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है। नगालैंड में 11 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। अरुणाचल प्रदेश के सात जिलों में सात जून तक पाबंदी रहेगी. वहीं, मणिपुर सरकार ने 11 जून तक सात जिलों में कर्फ्यू लागू रखने का फैसला किया है। मिजोरम ने भी आईजोल निगम क्षेत्र में छह जून तक पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है। मेघालय सरकार ने ईस्ट खासी हिल्स जिले में पूर्ण लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।

उत्तर प्रदेश

कल यानी 31 मई को उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की आखिरी तारीख है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य सरकार कुछ छूट देने के साथ साथ पाबंदियां अभी जारी रखेगी। इसको लेकर जल्द कोई फैसला आ सकता है।

बिहार

कुछ पाबंदियों में ढील और नियमों में छूट के साथ राज्य में लॉकडाउन जारी रखा जा सकता है। जिलाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए यही सुझाव दिया है।

 

 

 

 

Source Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

ग्रामीण अंचलों और छोटे नगरो से निकलने वाले खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए सरकार ने लागू की हैं अनेक योजनाएं – खेल...

 उत्तराखंड   रूडकी  आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट...

मुख्यमंत्री चौहान ने छिंदवाड़ा में केन्द्रीय गृह मंत्री शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के सभा स्थल का निरीक्षण किया

मध्य-प्रदेश : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगामी 25 मार्च को प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज छिंदवाड़ा पहुँचे।...

CM धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की रामनगर में आयोजित होने वाली G 20 बैठक की समीक्षा।

उत्तराखंड उत्तराखण्ड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का अवसर है जी 20 बैठक। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें...

इस बार की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त : महाराज

चारधाम यात्रा से पूर्व जीएमवीएन की बुकिंग का आंकडा 5 करोड़ के पार चारधाम के लिए अभी तक 422861 लाख यात्रियों ने करवाया पंजीकरण देहरादून। पंजीकरण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया।

 उत्तराखंड, गैरसैंण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं...

नई पर्यटन नीति मंजूर, निवेश बढ़ाने के लिए दी जाएगी शत प्रतिशत सब्सिडी, पढ़ें अन्य फैसले

उत्तराखंड उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पर्यटन नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सरकार निजी क्षेत्र को निवेश...

हाईकोर्ट ने दिए हर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करने के निर्देश, दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

ऊधमसिंह नगर निवासी रमेश लाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कोसी नदी में कई वर्षों से अवैध खनन का...

CM धामी ने प्रातः भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।

उत्तराखंड, भराड़ीसैंण; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को  प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई

बच्चों को लोक संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ने के लिए बालपर्व के रुप में संस्थागत तौर पर मनाया जायेगा फूलदेई उत्तराखण्ड के लोक पर्व...