Tuesday, March 28, 2023
Home उत्तराखंड "प्रतिष्ठित इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस अवार्ड से सम्मानित हुए नेता प्रतिपक्ष...

“प्रतिष्ठित इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस अवार्ड से सम्मानित हुए नेता प्रतिपक्ष Pritam Singh “

चंडीगढ़ :

उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कोरोना काल में
जनता के बीच रह कर लोगों की मदद करने के लिए प्रतिष्ठित ‘इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है, आज चंडीगढ़ में हुए समारोह में प्रीतम सिंह को इस सम्मान से नवाजा गया।
इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस (IFUNA) संस्था हर वर्ष समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करती है। पिछले वर्ष संस्था द्वारा स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

अवार्ड से सम्मानित होने के बाद प्रीतम सिंह ने संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे इस सम्मान को उत्तराखंड कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के असली हकदार वे कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात जरूरतमंद लोगों की मदद की।

प्रीतम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जहां उत्तराखंड सरकार लोगों की मदद करने में नाकाम रही, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के शहरों से लेकर दूर-दराज के गांवों में पहुंच कर लोगों की हरसंभव मदद की।

उन्होंने कहा कि आज संस्था द्वारा दिया गया यह सम्मान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उस समर्पण और सेवाभाव का सम्मान है।

समारोह के दौरान इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस (IFUNA) संस्था ने प्रीतम सिंह की खूब सराहना की। संस्था द्वारा दिए गए सम्मान पत्र में कहा गया कि कोरोना महामारी के दौरान प्रीतम सिंह ने समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट और अनुकरणीय योगदान दिया। आगे कहा गया, ‘प्रीतम सिंह उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक की भलाई के लिए अपने निरंतर प्रयासों के माध्यम से निस्वार्थता का प्रतीक हैं। वे महामारी के पिछले 18 महीनों के दौरान असाधारण मानवीय प्रयासों में लगे रहे। उन्होंने राज्य के नागरिकों को भोजन, स्वच्छ पानी, कपड़े, दवाएं, मास्क और सैनिटाइज़र के वितरण में सराहनीय योगदान दिया।

कोरोना काल में समाज सेवा के क्षेत्र में मिला यह अवार्ड प्रीतम सिंह के लिए बड़ी उपलब्धि है। वे प्रदेश के पहले राजनेता हैं जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...