Tuesday, March 28, 2023
Home उत्तराखंड आन्दोलनकारियो पर लाठी चार्ज ,कर रहे थे घाट रोड चौड़ीकरण के लिए...

आन्दोलनकारियो पर लाठी चार्ज ,कर रहे थे घाट रोड चौड़ीकरण के लिए आन्दोलन, सीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

गैरसैंण ,देहरादून : नंदप्रयाग—घाट डेढ़ लेन सडक़ चौड़ीकरण की मांग को लेकर विधान सभा का घेराव करने जा रहे आंदोलनकारी तथा पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। जिसके चलते पुलिस ने जमकर लाठी भांजी। इसमें दोनों पक्षों के 2 दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। फाली गांव की बसंती देवी की आंख पर गंभीर चोट आने से आंदोलनकारियों ने महिला को किसी वाहन से वापस भेज दिया। इस घटना में व्यापार संघ घाट के अध्यक्ष चरण सिंह नेगी चोटिल हुए हैं तो विजार निवासी सुरेंद्र सिंह डुंगरियाल, दिनेश रावत, देवेंद्र सिंह, दीपक रतूड़ी आदि जख्मी हुए। इस दौरान कई पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिवाली खाल में घाट ब्लॉक के लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज की मजिस्ट्रेट जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन के बीच घटित घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसको गंभीरता से लिया गया है। संपूर्ण घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराने के निर्देश दे दिए हैं। दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार नंदप्रयाग—घाट डेढ़ लेन सडक़ चौड़ीकरण की मांग को लेकर विधान सभा का घेराव करने घाट तथा कर्णप्रयाग ब्लाक के लोग वाहनों में भर कर भराड़ीसैंण जा रहे थे कि पुलिस ने जंगलचट्टी बैरिकेटिंग पर ही आंदोलनकारियों को रोक दिया। इस दौरान ग्रामीण आगे बढऩे की जिद्द पर अड गए। इसी जिद्द के चलते आंदोलनकारी ग्रामीणों ने बैरिकेटिंग को भी हटाने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस ने पानी की बौछारें शुरू कर दी। इसके बावजूद भी ग्रामीण नहीं माने और किसी तरह पैदल ही आगे बढ़ गए। इस दौरान सैकड़ों वाहन दोनों आेर जंगलचट्टी में फंस गए। अधिकांश ग्रामीण तो अपने वाहनों में ही बैठ गए लेकिन ज्यादातर आंदोलनकारी पैदल ही नारेबाजी के बीच दिवालीखाल की आेर बढ़ गए। दिवालीखाल पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें भराड़ीसैंण जाने से रोकने का प्रयास किया किंतु आंदोलनकारी ग्रामीण अपनी जिद्द पर अड़ कर विधान सभा घेराव करने आगे निकलने लगे। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल तो किया। इसके बावजूद भी आंदोलनकारी आगे बढऩे पर अड़ गए। इस बीच पुलिस तथा आंदोलनकारियों के बीच जमकर झड़प होने लगी। देखते ही देखते प्रदर्शन कर रहे लोग बैरिकेट लांग कर सरकार विरोधी नारों के साथ विधान सभा की आेर बढ़ गए। हालांकि दिवालीखाल में पुलिस का सख्त पहरा पहले से ही था किंतु मालसी से पुलिस द्वारा घेराव करने जा रहे लोगों की संख्या अधिकाधिक बताए जाने पर सुरक्षा बल यकायक बढ़ा दिया गया। भारी संख्या में दिवालीखाल बैरियर पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देख सहमी पुलिस ने भी तेवर तेज कर दिया। ओर पानी की बौछार के साथ यकायक लाठी चार्ज होने लगा तो कई लोगों पर दौड़ा—दौड़ा कर लाठियां भांजी गई। इसमें कई बुजुर्ग भी शामिल रहे। इस बीच विधान सभा घेराव करने जा रहे लोगों की आेर से पथराव भी किया जाने लगा। इससे मामला तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...