Friday, March 24, 2023
Home मध्यप्रदेश कारगिल दिवस शौर्य और पराक्रम की स्मृति का दिवस - मुख्यमंत्री चौहान

कारगिल दिवस शौर्य और पराक्रम की स्मृति का दिवस – मुख्यमंत्री चौहान

मध्य प्रदेश, भोपाल :

अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा 75वां स्वतंत्रता दिवस

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कारगिल दिवस हमारे सैनिकों के शौर्य, साहस और पराक्रम की गौरवगाथा की स्मृतियों को ताजा करता है। देश अपने वीर सपूतों को प्रणाम करता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात में कारगिल दिवस के जिक्र पर आज ट्वीट के माध्यम से यह संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आव्हान पर मध्यप्रदेश में अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रंखलाएँ शुरू हो चुकी हैं। देश के साथ मध्यप्रदेश में भी 75वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दी प्रिया मलिक को बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हंगरी के बुडापेस्ट वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप के 73 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर देश की बेटी प्रिया मलिक को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश की बेटी प्रिया मलिक और देश के अन्य सभी खिलाड़ी नित ऐसे इतिहास रचकर माँ भारती को गौरान्वित करते रहें।

प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी की सोच राष्ट्रहित और चहुमुखी विकास से ओतप्रोत है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये लोकल फॉर वोकल की जो अवधारणा दी, वह आज पूरे राष्ट्र में कारगर हो रही है। स्थानीय स्तर पर लोगों द्वारा तैयार की जा रही सामग्री को अन्य देशों में काफी सराहा जा रहा है। मध्यप्रदेश में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को मार्केट उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने के लिये सतत प्रयत्नशील हैं। उनके द्वारा आत्म-निर्भर भारत के दिये गये मंत्र को मध्यप्रदेश में प्रभावी रूप से लागू किया गया है। प्रदेश के विकास के लिये आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का रोडमेप बना कर उसका अमल भी शुरू किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित इंदौर का लाइट हाउस देश के अन्य राज्यों को दिशा दिखाने वाला सिद्ध होगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...