Friday, March 24, 2023
Home उत्तराखंड कोरोना काल के पश्चात राफ्टिंग का प्रारंभ होना बेहद सुखद :...

कोरोना काल के पश्चात राफ्टिंग का प्रारंभ होना बेहद सुखद : महाराज

 उत्तराखंड  I  ऋषिकेश  

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े 15 हजार लोगों को पर्यटन विभाग की ओर से अब तक 7 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है। उक्त बात गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति द्वारा साहसिक पर्यटन राफ्टिंग सीजन समारोह के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहीं।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को मुनिकीरेती स्थित खारास्रोत में गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति द्वारा साहसिक पर्यटन राफ्टिंग सीजन समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राफ्टिंग, एयरो स्पोर्ट्स सेवा प्रदाताओं सहित समस्त पर्यटन कारोबारियों को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि साहसिक पर्यटन राफ्टिंग सीजन समारोह का शुभारंभ करते हुए उन्हें अपार प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने आयोजन कर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना काल के पश्चात साहसिक पर्यटन राफ्टिंग का प्रारंभ होना पर्यटन व्यवसायियों के लिए बेहद ही सुखद है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि कोविड संक्रमण के चलते आर्थिक मंदी से जूझ रहे चारधाम यात्रा और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के लिए राज्य सरकार ने 200 करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। पर्यटन विभाग की ओर से अब तक पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लगभग 15 हजार लोगों को 7 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा विशेष क्षेत्र एवं गतिविधियों हेतु बनाई गई समितियों के पास अपने संसाधन से पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत 631 राफ्टिंग प्रति गाइड के हिसाब से 10 हजार रूपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी गई है। जिस पर 63 लाख 10 हजार की धनराशि व्यय की गयी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी पंजीकृत 301 राफ्टिंग, एयरो स्पोर्टस सेवा प्रदाताओं को राहत देते हुए उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा लिए जाने वाले लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क में भी छूट प्रदान की है। इस पर 65 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।

महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा एडवेंचर टूर ऑपरेटरों को भी बड़ी राहत देते हुए 30 लाख 30 हजार रूपये का आर्थिक पैकेज दिया गया है। इसके तहत 303 एडवेंचर टूर ऑपरेटरों को 10 हजार रूपये प्रति फर्म के हिसाब से एकमुश्त आर्थिक सहायता दी गई है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, मुनी की रेती नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, एसीईओ पर्यटन कर्नल अश्वनी पुंडीर, संयुक्त निदेशक पर्यटन विवेक चौहान, जिला साहसिक खेल अधिकारी सोवत राणा, दिनेश भट्ट, विकास भंडारी, हुकम सिंह रावत, रामपाल भंडारी, मदन बडोनी, धनवीर भंडारी, हेमंत चौहान, अनुराग रावत, राजेश पुंडीर, प्रदीप काबारान, राजेंद्र भंडारी, अजय धमान्दा, लेखराज भंडारी, वीरेंद्र गुसाईं और पंकज भट्ट आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...