Friday, March 24, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड के Border इलाकों में Intelligence को और प्रभावी और मजबूत किया।

उत्तराखंड के Border इलाकों में Intelligence को और प्रभावी और मजबूत किया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और सेना की मध्य कमान के GoC-In-C लेफ्टिनेंट जनरल YS Dimri के बीच आज हुई अहम मीटिंग में उत्तराखंड के Border इलाकों में Intelligence को और प्रभावी और मजबूत करने पर सहमति बनी। आपदा के दौरान सेना की मदद मिलते रहने पर तीरथ ने Army Commander का आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री-Army Commnder में शिष्टाचार भेंट के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। संचार सुविधाओं की उपलब्धता एवं सड़कों के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों को सामरिक नजरिए से अहम माना गया। सेन्ट्रल कमांड के सेना प्रमुख ने मुख्यमंत्री से सीमान्त क्षेत्रों में लोकल इन्टेलीजेंस की मजबूती पर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत जताई। उत्तराखंड से दो अंतर्राष्ट्रीय सरहद चीन-नेपाल सटी हुई हैं।

जोशीमठ-ओली तक सड़क चौड़ीकरण, बड़कोट-पुरोला-मोरी तथा मीनस-अराल-त्यूणी से हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण एवं सुधारीकरण की भी जरूरत पर चर्चा हुई।

तीरथ ने लेफ्टिनेंट जनराल से कहा कि राज्य सरकार सीमान्त क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। लिपुलेख, गुंजी, नीती मलारी के अग्रिम क्षेत्रों तक संचार सुविधाओं के विकास के सम्बन्ध में हाल ही में केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट की है। उनसे सीमान्त क्षेत्रों में वी-सेट की स्थापना के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। केन्द्रीय मंत्री इन क्षेत्रों में संचार सुविधाओं के विकास के लिए राजी हैं। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी वार्ता हुई है।

कोरोना महामारी से बचाव में राज्य को पूरा सहयोग मिलने पर CM ने सेना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री की पहल पर राज्य में डीआरडीओ ने ऋषिकेश व हल्द्वानी में 500-500 बेड के अस्पताल प्राथमिकता के आधार पर स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, GoC (उत्तराखण्ड सब एरिया) मेजर जनरल खत्री, ब्रिगेडियर सीवीके बनर्जी, डिप्टी मिलिट्री सेक्रेटरी सेन्ट्रल कमांड भी बातचीत के दौरान उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...