Saturday, September 23, 2023
Home मध्यप्रदेश स्मार्ट सिटी अवार्डस् कांटेस्ट-2020 में इंदौर को मिला प्रथम स्थान

स्मार्ट सिटी अवार्डस् कांटेस्ट-2020 में इंदौर को मिला प्रथम स्थान

प्रदेश की स्मार्ट सिटी को मिले 11 अवार्ड – मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्डस् कांटेस्ट-2020 में ओवरऑल इंदौर को प्रथम स्थानप्रदेश की 5 स्मार्ट सिटी को 11 अवार्ड और राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर बधाई दी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने भी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पूरे स्टाफ की सराहना की है। उन्होंने सागर सहित भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के प्रशासन और स्थानीय लोगों को भी इस कामयाबी के लिये बधाई दी है। इंदौर के साथ ही सूरत को भी प्रथम स्थान मिला है।

स्मार्ट सिटी मिशन के 6 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी ने वर्चुअल मीट के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020के परिणाम घोषित किये।

प्रोजेक्ट अवार्ड

बिल्ट एनवायर्नमेंट थीमइंदौर को 56 दुकान प्रोजेक्ट के लिए प्रथम स्थान मिला।

सेनिटेशन थीम –इंदौर को तिरूपति शहर के साथ म्युनिसिपल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम थीम में प्रथम स्थान मिला।

कल्चर थीम इंदौर को कन्ज़रवेशन ऑफ बिल्ट हेरिटेज के लिए प्रथम स्थान एवं ग्वालियर को डिजिटल म्यूजियम के लिए तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इकॉनॉमी थीम इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

अर्बन एनवायर्नमेंट थीमभोपाल को चेन्नई के साथ क्लीन एनर्जी के लिए प्रथम स्थान मिला।

इनोवेशन अवार्ड

इनोवेशन आइडिया अवार्ड थीम में इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

सिटी अवार्ड

राउंड वन सिटीज़ में इंदौर को प्रथम एवं जबलपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। राउंड 3 सिटीज़ में सागर को द्वितीय स्थान मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक डेलिगेशन आगामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक रहेगा ब्रिटेन के दौरे पर

  बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

भारत में फिर दस्तक देगा मानसून, 25 सितंबर के आसपास होगी वापसी, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

नई दिल्‍ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून की 25 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत से वापसी शुरू होने...

बागेश्वर विधायक को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलवाई शपथ

देहरादून। बागेश्वर से बीजेपी विधायक पार्वती दास को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण करने के बाद बागेश्वर विधायक पार्वती...

फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन ने सीएम धामी से की भेंट

देहरादून। शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म की ‘दो पत्ती’ की टीम प्रसिद्ध फ़िल्म की अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं सुश्री कृति सेनन फ़िल्म निर्माता...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, एसजीआरआरयू में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का जश्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरी- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, प्रदेश में 81 फीसदी मरीज हुये स्वस्थ, फिर भी रहें सतर्क सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश स्वैच्छिक रक्तदान को ई-पोर्टल पर...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह,...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...