Thursday, June 1, 2023
Home उत्तराखंड आप कार्यकारणी विस्तार में 51 पदाधिकारियों समेत 9 महिलाओं को प्रदेश कार्यकारणी...

आप कार्यकारणी विस्तार में 51 पदाधिकारियों समेत 9 महिलाओं को प्रदेश कार्यकारणी और महिला मोर्चा में दी बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड, देहरादून :

आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी और आप उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार किया गया। इस कार्यकारणी के विस्तार में आम आदमी पार्टी द्वारा 51 पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रुप में मनोनीत किया गया। आप प्रदेश कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम के दौरान आप सह प्रभारी ने सभी 51 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की और इनको पूरे प्रदेश को दायित्व बांटते हुए घोषणा की। इसके साथ महिलाओं को सम्मान देते हुए 9 पदाधिकारियों को प्रदेश महिला मोर्चा के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया, जिसमें 7 उपाध्यक्ष ,एक सचिव और एक महिला को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा एससी एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष,पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष,किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष,व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ,2 उपाध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ, उपाध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ महासचिव,उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,उपाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ,प्रदेश आईटी सेल हेड की भी नई जिम्मेदारी आप सहप्रभारी द्वारा दी गई।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप पार्टी ,संगठन विस्तार को लेकर काफी गंभीर है और इसी कडी में संगठन विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का प्रदेश के निर्माण में अहम योगदान रहा है इसीलिए मातृशक्ति को भी प्रदेश कार्यकारिणी के महिला मोर्चा में उचित स्थान और सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को आगे बढाते हुए सभी पदाधिकारी पार्टी को आने वाले समय में उत्तराखंड में मजबूत करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि ये तो शुरुआत है ,जल्द ही प्रदेश में और भी नाम संगठन से जुडेंगे जो पार्टी को और भी मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जनता अब बीजेपी कांग्रेस दोनों ही दलों से परेशान हो चुकी है और आने वाले चुनाव में टक्कर केवल आप और बीजेपी के बीच ही होगी।

वहीं आप उपाध्यक्ष और महिला विंग प्रभारी शिशुपाल रावत ने बताया कि आप पार्टी ने हर लोकसभा क्षेत्र से महिला मोर्चा में कार्यकर्ताओं को जगह देते हुए सम्मान दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश निर्माण मे महिलाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है इसलिए आने वाले समय में भी महिलाओं को पार्टी महिला मोर्चा के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में उचित सम्मान देगी।

इस दौरान आप सह प्रभारी राजीव चौधरी,महिला मोर्चा प्रभारी शिशुपाल रावत,उपमा अग्रवाल,डिंपल सिंह,हेमा भंडारी,सीमा कश्यप समेत तमाम पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।

LIST : —

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

उत्तराखंड में अचानक मौसम ने बदली करवट, मसूरी में बारिश के साथ जमकर गिरे ओले

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार शाम को मौसम ने करवट बदली। चमोली जिले और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि...

सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र...

CM धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, नई दिल्ली ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 101 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, New Delhi मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में प्रतिभाग किया।

Dehradun / नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के आयोजन पर शासन में मंथन

सभी निर्माण कार्य समय से पहले करने के दिये निर्देश देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग कर आज के सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया

हरिद्वार। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धर्म एवं संस्कृति का लगातार उत्थाान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में...

28 मई को नए संसद भवन परिसर का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 75 रुपए का सिक्का भी होगा जारी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्रालय संसद भवन की नई इमारत के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपए का सिक्का जारी करने का एलान किया है।...

भाजपा विधानसभा कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न, आगामी लोकसभा चुनाव और निकाय को लेकर हुआ मंथन

अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने विधानसभा कार्यसमिति की बैठक ली,बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन...

वंदे भारत ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस की अपेक्षा होगा अधिक, जानिए कितना रहेगा किराया

देहरादून। वंदे भारत ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस की अपेक्षा थोड़ा अधिक होगा। शताब्दी के किराये से 40 रुपये अधिक देकर आनंद विहार तक...