हल्द्वानी : –
नैनीताल में दहेज की मांग के साथ शुरू हुआ उत्पीडऩ दुष्कर्म व जान से मारने की कोशिश तक जा पहुंचा। महिला की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म व दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। बरेली जिले के थाना मीरगंज निवासी महिला की शादी रामपुर जिले के थाना शहजाद नगर क्षेत्र में तीन साल पहले हुआ। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ उत्पीडऩ की तहरीर मुखानी थाने में दी है।
पति की अनुपस्थिति में देवर ने किया दुष्कर्म
महिला ने बताया कि वह वर्तमान में मुखानी थाना क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज में कार की मांग कर रहे थे। कार नहीं मिलने पर वह बौखलाए हुए थे। बांझ होने का ताना देकर घर से निकालने की कोशिश में थे। आरोप है कि पीडि़ता का देवर उस पर बुरी नजर रखता था। ऐसे में 11 अगस्त को जब उसका पति घर पर नहीं था तो देवर मौका पाकर कमरे में घुस आया और आरोप है कि भाभी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीडि़ता ने आपबीती बताई तो सास ने घर की बदनामी की दुहाई देकर मुंह बन्द रखने के लिए दबाव बनाया। परेशान विवाहिता ने इस संबंध में फोन करके पिता को मामले से अवगत कराया। इस पर सास व ससुर ने फोन छीनकर मारपीट की। पति व देवर को उकसाते हुए जलाकर मार डालने का प्रयास किया।
जिंदा जलाने की कोशिश
आरोप लगाया है कि तुरन्त ससुर मिट्टी के तेल की कैन लेकर आया और सास ने मेरे ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया। पति ने आग लगाने के लिए माचिस निकाली तभी चीख पुकार की आवाज सुनकर बस्ती के लोग पहुंच गए। बस्ती के लोगों ने बहुत मुश्किल से बचाया और पीडि़ता के पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। 13 अगस्त को पीडि़ता के पिता ससुराल हल्द्वानी पहुंचे व बात करने का प्रयास किया। आरोप है कि बेटी के सामने ही ससुराल पक्ष के लोगों ने पिता के साथ भी मारपीट कर बेइज्जत किया। पिता के सामने ही बेटी को भी पीटा।
चाकू से कान काटकर कर अलग कर दिया
आरोप है कि ससुर के कहने पर पति ने चाकू से नाक-कान काटने का प्रयास किया। जिसमें एक कान काटकर अलग कर दिया और नाक काटने लगे तो स्थानीय लोगों ने जान बचाई। आरोप है कि पीडि़ता को पिता के साथ मात्र फटे हुए पहने कपड़ों में समस्त स्त्रीधन छीनकर धक्का देकर भगा दिया। जिसमें महिला ने मीरगंज थाने में भी रिपोर्ट लिखाने का प्रयास किया। जिसमें अब जाकर मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुखानी एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपित देवर के खिलाफ दुष्कर्म के लिए धारा 376 तथा पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।