Wednesday, October 4, 2023
Home उत्तराखंड Haridwar : पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अम्बरीष कुमार का लंबी बीमारी...

Haridwar : पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अम्बरीष कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन, बेटी ने दी मुखाग्नि

Haridwar :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार (72) का मंगलवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को कनखल स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी प्रियंमवदा ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत बड़ी संख्या दूसरे दलों के नेता और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

अम्बरीष कुमार 1996 में हरिद्वार से समाजवादी पार्टी से विधायक रहे। कुछ वर्ष पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अम्बरीष कुमार जमीन से जुड़े नेता रहे और हरिद्वार में भाई जी के नाम से विख्यात रहे। काफी समय से वह बीमार थे। करीब दो महीने से एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। तीन दिन पहले ही अस्पताल से उनको घर लेकर आए थे। मंगलवार देर रात अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। अम्बरीष कुमार फेफड़ों के इंफेक्शन से जूझ रहे थे।

अंतिम यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, विधायक काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश, संजय गुप्ता, मेयर अनीता शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, कांग्रेस के देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, परवादून अध्यक्ष संजय किशोर, प्रदीप चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी, मनोज गर्ग, धर्मपाल सिंह, शहजाद, राम सिंह सैनी, रामयश सिंह, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, कैलाश प्रधान, चौधरी बलजीत सिंह, बीएस तेजियांन अशोक शर्मा, राजन मेहता, जगपाल सिंह सैनी, राजीव चौधरी, नमन अग्रवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

CM धामी की अध्यक्षता में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने...

 उत्तराखंड   देहरादून   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के...

दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन – मुख्यमंत्री धामी

पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन सम्मेलन के होंगे ब्रांड एंबेसडर-मुख्यमंत्री धामी आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच...

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

महापुरुषों के बताये मार्ग का हमें जीवन में अनुसरण करना चाहिए – बंशीधर तिवारी देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व...

मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा में उत्तराखण्ड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रामपुर तिराहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम...

CM चौहान ने विकास भवन सह ई-गवर्नेंस सेंटर के नव-निर्मित भवन का किया लोकार्पण, कहा गाँवों का विकास ही सही अर्थों में देश का...

मध्य-प्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गाँवों का विकास ही सही अर्थों में देश का विकास है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित और...

राज्यपाल ने सीमान्त मलारी में जवानों का बढ़ाया हौसला, कहा- ‘सरहद पर तैनात जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व’

राज्यपाल ने बद्रीनाथ पूजा में देश और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना मलारी/बद्रीनाथ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को...

सीएम धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूडी को दी जन्मदिन की बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और...

सीएम ने uksssc से चयनित 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

सीएम ने सिटीजन एप ‘ वन स्टॉप सॉल्यूशन’लांच किया देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में नगर निकायों...

स्वच्छता अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका -सीएम धामी

हल्द्वानी। मन में रखो एक ही सपना स्वच्छ बनाना है भारत अपना । यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम...

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून। भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स और पटेल नगर...