Monday, March 20, 2023
Home उत्तराखंड HALDWANI : हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का विधिवत ऐलान, सदस्यता डिजिटल मीडिया...

HALDWANI : हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का विधिवत ऐलान, सदस्यता डिजिटल मीडिया से जुड़ा कोई भी व्यक्ति ले सकता है।

इस अभियान के शुभारंभ पर संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष तेजपाल नेगी ने कहा कि डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी लोगों को एक मंच पर लाकर सूचना के इस अत्याधुनिक माध्यम को भारत सरकार से मान्यता दिलाने के लिए संस्था काम करेगी। उन्होंने बताया कि संस्था का कार्यक्षेत्र भारत के हिमालयी राज्यों में रहेगा। इस संस्था से उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, असम, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के डिजिटल मीडिया के संचालकों व कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा।

संस्था के संरक्षक गिरीश जोशी ने कहा कि संस्था की सदस्यता डिजिटल मीडिया से जुड़ा कोई भी व्यक्ति ले सकता है। उन्होंने कहा कि हर प्रदेश में संस्था की इकाई बनाई जाएगी। ताकि डिजिटल मीडिया से जुड़े लोग अपनी आवाज उठा सकें और वहां की सरकारों के समाने समस्याएं उठाई जा सकें। वहीं संस्था के महामंत्री ओपी पांडे ने बताया कि संस्था का सदस्यता शुल्क 200 रूपये वार्षिक रहेगा। सदस्यता अभियान आज से शुरू कर दिया गया है। सदस्यता लेने के लिए डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों को फार्म का एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। जिसे भरे कर ऑनलाइन सबमिट कराया जाएगा। इसके बाद संस्था के समीक्षा समिति आवेदन पत्र पर निर्णय लेने के बाद व्हाट्सअप और मेल के माध्यम से संबंधित व्यक्ति को सदस्यता शुल्क जमा करने के लिए सूचित करेगी। इसके बाद सदस्य को एक प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

सदस्यता अभियान के प्रभारी दिनेश पांडे ने बताया कि कई माध्यमों से आवेदन फार्म का लिंक प्रसारित किया जाएगा। जिससे डिजिटल मीडिया से जुड़े लोग संस्था की सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभी सदस्यता अभियान के अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि https://forms.gle/aaTkBi7F1L4rmRtM9 लिंक पर क्लिक करके डिजीटल मीडिया से जुड़े लोग अपना आवेदन पत्र भर सकते है। संस्था के उपाध्यक्ष महेंद्र नेगी ने बताया कि संस्था को हिमालयी राज्यों में विस्तारित करने के लिए वृहद रूपरेखा तैयार की जा रही है। संस्था के कोषाध्यक्ष पंकज पांडे ने कहा कि संस्था का खाता खोल जा रहा है ताकि सदस्य अपनी सदस्यता शुल्क सीधे बैंक खाते में ही जमा कर सकें।

सदस्यता समिति के वरिष्ठ सदस्य राहुल दरम्वाल ने बताया कि संस्था की सदस्यता डिजिटल मीडिया से जुड़ा कोई भी व्यक्ति ले सकता है। उन्होंने बताया कि प्रिंट या इलैक्ट्रानिक मीडिया के साथ यदि कोई व्यक्ति डिजिटल मीडिया में काम करता है तो वह भी संस्था का सदस्य बन सकता है। सदस्यता समिति के सदस्य जीवन राज ने कहा कि सदस्यता अभियान को तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। प्राप्त होने वाले आवेदनों पर जल्द ही निर्णय लेकर व्हाट्स अप व मेल के माध्यम से उन्हें सदस्यता शुल्क जमा करने के लिए सूचित किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम से संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश पाठक, मोहन जोशी, ओपी अग्निहोत्री और गुरमीत सिंह वर्चुअली जुड़े। कार्यक्रम में पल्लवी भी मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

ग्रामीण अंचलों और छोटे नगरो से निकलने वाले खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए सरकार ने लागू की हैं अनेक योजनाएं – खेल...

 उत्तराखंड   रूडकी  आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट...

मुख्यमंत्री चौहान ने छिंदवाड़ा में केन्द्रीय गृह मंत्री शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के सभा स्थल का निरीक्षण किया

मध्य-प्रदेश : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगामी 25 मार्च को प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज छिंदवाड़ा पहुँचे।...

CM धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की रामनगर में आयोजित होने वाली G 20 बैठक की समीक्षा।

उत्तराखंड उत्तराखण्ड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का अवसर है जी 20 बैठक। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें...

इस बार की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त : महाराज

चारधाम यात्रा से पूर्व जीएमवीएन की बुकिंग का आंकडा 5 करोड़ के पार चारधाम के लिए अभी तक 422861 लाख यात्रियों ने करवाया पंजीकरण देहरादून। पंजीकरण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया।

 उत्तराखंड, गैरसैंण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं...

नई पर्यटन नीति मंजूर, निवेश बढ़ाने के लिए दी जाएगी शत प्रतिशत सब्सिडी, पढ़ें अन्य फैसले

उत्तराखंड उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पर्यटन नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सरकार निजी क्षेत्र को निवेश...

हाईकोर्ट ने दिए हर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करने के निर्देश, दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

ऊधमसिंह नगर निवासी रमेश लाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कोसी नदी में कई वर्षों से अवैध खनन का...

CM धामी ने प्रातः भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।

उत्तराखंड, भराड़ीसैंण; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को  प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई

बच्चों को लोक संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ने के लिए बालपर्व के रुप में संस्थागत तौर पर मनाया जायेगा फूलदेई उत्तराखण्ड के लोक पर्व...