Uttarakhand

गंगोत्री धाम की यात्रा पुन: शुरू, यमुनोत्री धाम की यात्रा 13 सितंबर से होगी शुरू: डीएम आर्य

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जानकारी दी कि मानसून आपदा के बाद गंगोत्री धाम की यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई है। हालांकि, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी कई स्थानों पर बाधित है, जिसके चलते यमुनोत्री धाम की यात्रा 13 सितंबर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

तीर्थयात्रियों को सीमित संख्या में जा रहा भेजा 

जिलाधिकारी ने बताया कि गंगोत्री मार्ग पर धरासू, नालूपानी, हेलगुगाड़ और डबरानी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन हो रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सीमित संख्या में ही तीर्थयात्रियों को भेजा जा रहा है। वहीं, यमुनोत्री हाइवे पर जंगलचट्टी में करीब 150 मीटर, बनास में 40 मीटर और फूलचट्टी में कई हिस्सों में सड़क क्षतिग्रस्त है। एनएच द्वारा इन मार्गों को 12 सितंबर तक सुचारु करने का भरसक प्रयास जारी है।

यात्रा के दौरान करे एसओपी का पालन

उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी एसओपी का पालन करें। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 6 लाख 68 हजार से अधिक श्रद्धालु गंगोत्री धाम और करीब 5 लाख 85 हजार श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में दर्शन कर चुके हैं। साथ ही धराली आपदा में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी भी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *