Friday, March 24, 2023
Home उत्तराखंड गणेश गोदियाल - अपनी पद की गरिमा के अनुरूप बात करें रेखा...

गणेश गोदियाल – अपनी पद की गरिमा के अनुरूप बात करें रेखा आर्य

उत्तराखंड, देहरादून :

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने मंत्री रेखा आर्य पर कड़ा हमला बोला है। गोदियाल ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मीडिया बंधुओं से वार्ता के दौरान कहा कि मंत्री रेखा आर्य  के पति के खिलाफ जिन गंभीर धाराओं में उत्तर प्रदेश पुलिस ने नॉन बेलेबल वारंट जारी किया है उसके मद्देनजर नैतिकता के आधार पर रेखा आर्य जी को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहना चाहिए की रेखा आर्य खुद के गिरेबान में झांकने के बजाय लगातार पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत जी के साथ जुबानी जंग लड़ने का काम कर रही है।
गोदियाल ने कहा कि जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग मंत्री के द्वारा की जा रही है वह भृतस्नीय है। गोदियाल ने यह भी कहा कि सूबे के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक जिस तरह से गिरधारी लाल उर्फ पप्पू साहू पर लगे आरोपों को 25 साल पुराना बताकर आरोपी को संरक्षण देने का और बचाने का काम कर रहे हैं उससे भाजपा की चाल चरित्र चेहरा उजागर हो गया है। गोदियाल ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि भाजपा गंभीर अपराधों में संलिप्त लोगों को बचाने का काम कर रही हो।इससे पहले भी भाजपा ने अपने उन तमाम नेताओं को संरक्षण देने का काम किया जो प्रदेश में महिलाओं के यौन उत्पीड़न में संलिप्त पाए गए हैं ।
गोदियाल ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से वार्तालाप करते हुए कहा की भाजपा के अध्यक्ष स्वयं को कानून से ऊपर समझते हैं क्या? गोदियाल ने कहा की प्रकरण 25 साल पुराना हो या 10 साल वह जब भी उजागर हो उसमें आरोपी को सजा का प्रावधान बनता है। ऐसे में भाजपा जिस तरह से आज बेशर्मी पर उतर आई है उससे उसकी रीति नीति बेनकाब हुई है ।गोदियाल ने रेखा आर्य पर प्रहार करते हुए कहा के जिस तरह से मंत्री और सम्पूर्ण भाजपा लगातार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को घेरने का प्रयास कर रही है उसे यही परिलक्षित होता है कि भाजपा को माननीय हरीश रावत जी का कितना खौफ है।
गोदियाल ने कहा कि जिस तरह से मंत्री महोदया अपने पति के कुकृत्य को ढकने का प्रयास कर रही है वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता यदि रेखा आर्य अपने पति पर लगे हुए आरोपों के स्पष्टीकरण में कोई जवाब देती।
 गोदियाल ने मंत्री से अपेक्षा करी की कोई भी बात करने से पहले पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए ।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने संपूर्ण भाजपा संगठन से तत्काल प्रभाव से मंत्री के इस्तीफे की मांग की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...