Tuesday, March 28, 2023
Home मध्यप्रदेश घबराएँ नहीं, मनोबल बनाए रखें, सभी जल्द स्वस्थ होंगे : मुख्यमंत्री...

घबराएँ नहीं, मनोबल बनाए रखें, सभी जल्द स्वस्थ होंगे : मुख्यमंत्री चौहान ,मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश,भोपाल :

नसरुल्लागंज में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को नसरुल्लागंज के आदिवासी बालिका छात्रावास में संचालित 40 बिस्तरों के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से चर्चा की और कहा घबराएँ नहीं मनोबल बनाये रखें, कोरोना संक्रमण से सभी जल्दी ही स्वस्थ्य हो जायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों से कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सेंटर पर दवा, ऑक्सीजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं की निरन्तर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भर्ती किये गये मरीजों को अच्छे वातावरण में उचित उपचार मिले।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में 20 बिस्तर का अस्थायी अस्पताल बनायें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर नसरुल्लागंज का भी जायज़ा लिया। उन्होंने नसरुल्लागंज के आसपास वृहद बसाहट के दृष्टिगत कॉलेज में 20 बिस्तर का अस्थायी कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाई, इंजेक्शन के अलावा ऑक्सीजन की उपलब्धता के साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ भी यहाँ पदस्थ किया जाये। संभागायुक्त श्री कियावत ने कहा कि सभी सुविधाओं के साथ यहाँ शीघ्र ही कोविड केयर सेंटर प्रारम्भ होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपस्थित जन-प्रतिनिधियों से कहा कि वे नागरिकों से सतत सम्पर्क बनाये रखें और छोटे शहरों, कस्बों तथा गाँवों में जनता कर्फ्यू के साथ कोरोना गाइड-लाइन का भी पालन करवायें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सतत रूप से लोगों के स्वास्थ्य पर नज़र रखी जाये और कोशिश हो कि शुरुआती लक्षण का पता लगते ही आइसोलेशन सहित टेस्ट तथा उपचार की व्यवस्था की जाये। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री कवींद्र कियावत, आईजी, डीआईजी, एसपी श्री एस.एस. चौहान, श्री कार्तिकेय सिंह चौहान और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...